Bihar : बिहार के जमुई में दो दिनों के लिए इंटरनेट सेवा बैन की गई है। आज यानी सोमवार और कल यानी मंगलवार के लिए इंटरनेट बंद किया गया है। दरअसल जमुई के झाझा प्रखंड क्षेत्र के बालियाडीह गांव में बीती शाम दो समुदायों के बीच सांप्रदायिक झड़प हो गई। घटना के दौरान पथराव भी किया गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुये गांव में भारी संख्या में पुलिसबलों की तैनाती की गयी है। वहीं जिले के DM-SP मौके पर कैंप कर रहे हैं। पूरे इलाके को छावनी में बदल दिया गया है। कई लोगों पर FIR की गई है। तनाव को देखते हुये इंटरनेट बंद करने का फैसला लिया गया है।








