spot_img
spot_img
spot_img

बड़ा ऐलान : महिलायें करवायेंगी मुंडन, अगर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh : JPSC (झारखंड लोक सेवा आयोग) के अध्यक्ष का पद बीते साल 22 अगस्त से खाली है, जिसके चलते 11वीं से 13वीं सिविल सेवा मुख्य परीक्षा सहित कई महत्वपूर्ण परीक्षायें अधर में लटकी हुई हैं। इसको लेकर JPSC अभ्यर्थी लंबे समय से आंदोलनरत हैं और अब उन्होंने उग्र आंदोलन करने का ऐलान किया है। अभ्यर्थियों का कहना है कि 18 फरवरी को होने वाली कैबिनेट बैठक में यदि अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं हुई, तो 19 फरवरी से राज्यभर में उग्र प्रदर्शन शुरू किया जायेगा। अभ्यर्थी अर्धनग्न होकर सड़कों पर उतरेंगे। महिलायें मुंडन करवायेंगी। अभ्यर्थी गले में फांसी का फंदा डालकर विरोध जतायेंगे। अभ्यर्थियों ने स्पष्ट कहा है कि इस स्थिति के लिये पूरी तरह सरकार जिम्मेदार होगी।

JPSC अभ्यर्थियों ने हजारीबाग दौरे पर आईं झारखंड सरकार की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की से मुलाकात कर अपनी परेशानियों को रखा। मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि मुख्यमंत्री इस मामले को लेकर गंभीर हैं और जल्द ही अध्यक्ष की नियुक्ति होगी। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसे योग्य व्यक्ति की तलाश कर रही है, जो निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से काम कर सके।

इसे भी पढ़ें :रांची पहुंचीं राष्ट्रपति…

इसे भी पढ़ें :राजधानी के इन इलाकों में अगले 2 रोज नहीं आयेगा पानी

इसे भी पढ़ें :चैंपियंस ट्रॉफी के लिए प्राइस मनी का हुआ ऐलान, इन पर होगी पैसों की बारिश

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ईरान की यात्रा ना करें, भारतीय दूतावास ने जारी की नई एडवाइजरी…

Kohramlive : पश्चिम एशिया की बदलती फिजाओं के बीच...

मुहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में, DC-SP उतरे सड़कों पर…

Hazaribagh : मुहर्रम का पर्व नजदीक आते ही जिला...

262 युवाओं के हाथों में नौकरी, CM ने दी जिम्मेदारी की सीख…

Ranchi : झारखंड मंत्रालय के सभागार में बुधवार का...

झारखंड में कहीं बरसे बादल, कहीं बरसी आग…

Ranchi : झारखंड में कहीं आसमान में बादलों की बारात...

गुड़गांव से गायब हुआ ट्रक, देवघर में मिला पूरा खजाना…

Deoghar : देवघर जिले में पुलिस ने एक...