spot_img

बिहार के अपराधियों ने नेपाल में लूटा बैंक, 3 धराये

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

ARARIYA : नेपाल के कर्सिया में सिटीजन बैंक में सोमवार को हुए 21.70 लाख रुपये लूटकांड का खुलासा बुधवार को हुआ। कनेक्शन भारत के सीमाई इलाकों से जुड़ा है। बैंक लूट कांड को अंजाम देने वाले 8 बदमाशों में से तीन को नेपाल पुलिस ने दबोचा है। इनमें दो बिहार के अररिया और एक नेपाल का रहने वाला है। 5 फरार  बदमाशों में से 4 के भारतीय होने का दावा किया गया है। बदमाशों ने बैंक के गार्ड को गोली मारकर वारदात को अंजाम दिया था। गार्ड का इलाज चल रहा है। गिरफ्तार बदमाशों में अररिया के शिवपुरी का सुनील यादव (32), नरपतगंज गोड़राहा का विजय बहरदार (35) और नेपाल बिराटनगर के वार्ड संख्या 3 का मुनाल पथ निवासी श्याम मुखिया शामिल हैं।

विशेष पुलिस टीम कर रही जांच

घटना के खुलासे के लिए नेपाल के मोरंग जिला पुलिस ने एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया है। मोरंग पुलिस के प्रवक्ता और पुलिस उप अधीक्षक दीपक श्रेष्ठ ने बताया कि बैंक लूट कांड में फरार 5 में से एक नेपाली और चार भारतीय हैं। नेपाली पुलिस ने भारतीय पुलिस की मदद से फरार चल रहे बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए भारतीय सुरक्षा एजेंसी से समन्वय स्थापित किया है।

कई मामलों में जेल जा चुका है विजय

नेपाल में बैंक लूटकांड में गिरफ्तार विजय बहरदार के बारे में नरपतगंज थानाध्यक्ष शैलेश पांडेय ने बताया कि यह एक कुख्यात अपराधी है। विजय कई आपराधिक मामले में पहले भी जेल जा चुका है। इन दिनों एक हत्याकांड के मामले में फरार चल रहा था। इसे नरपतगंज पुलिस भी तलाश कर रही थी।

इसे भी पढ़ें :दुर्गा पूजा का मजा किरकिरा कर सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

इसे भी पढ़ें :T20 World Cup के लिए टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, इस खिलाड़ी को मिला मौका

इसे भी पढ़ें : BREAKING : PM मोदी के सलाहकार बने झारखंड कैडर के रिटायर्ड IAS अमित खरे

इसे भी पढ़ें : Vaccine for Children: 2 से 18 साल के बच्चों को भी लगेगी कोरोना वैक्सीन

इसे भी पढ़ें : धनबाद के बैंक मोड़ में मच गई अफरा-तफरी, रस्‍सी के सहारे रेस्‍क्‍यू

इसे भी पढ़ें : …तो दहल जाते दिल्‍ली समेत देश के कई हिस्‍से

इसे भी पढ़ें : जल्‍दी आईये भईया, मेरे साथ कुछ भी हो सकता है…(Video)

इसे भी पढ़ें : AK-56 से टपकने वाली खून की कहानी, सुनें क्‍या बोलें SSP…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...

चंद पलों के गुस्से ने उजाड़ दिया घर, बड़े भाई को मा’र डाला…

Bihar : जिस आंगन में बचपन में एक साथ...

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जमीन रजिस्ट्री होगी पूरी तरह डिजिटल, मोबाइल पर मिलेगा रजिस्ट्री डीड का PDF…

Patna : जमीन खरीदने-बेचने वालों के लिये बिहार सरकार...