अब तक की सबसे बड़ी शराब जब्ती, टूटा गुरूर…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों पर ऐसी चोट की, जो लंबे समय तक याद रखी जायेगी। गढ़वा के SP अमन कुमार को आज सुबह पुख्ता खबर मिली कि यूपी से बिहार शराब की भारी खेप जा रही है। कंटेनर नंबर RJ07GD-9573 पर शंका जताई गई। बिना देर किये स्पेशल टीम बनाई गई। गठित टीम एनएच-39 पर मेराल थाना क्षेत्र के अंशु होटल के पास घेराबंदी कर दी। तभी वहां संदिग्ध हालत में खड़े कंटेनर की तलाशी शुरू कर दी गई। कंटेनर खुलते ही पुलिस की आंखें फटी की फटी रह गई। कुल 1080 पेटियां अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। कुल बोतलें 25,440 पीस मिली। सभी बोतलें ‘इम्पीरियल ब्लू’ व्हिस्की, जो सिर्फ चंडीगढ़ में बिक्री के लिये वैध थीं। मौके से कंटेनर चालक गणपत राम को गिरफ्तार कर लिया गया। वह राजस्थान के बाड़मेर के गुडामलानी का रहनेवाला है।

बरामदगी का पूरा ब्योरा

  • 750 ML – 440 पेटी (5,280 बोतल)
  • 375 ML – 440 पेटी (10,560 बोतल)
  • 180 ML – 200 पेटी (9,600 बोतल)

इसे भी पढ़े : नये साल में सस्ती होगी गैस…

इसे भी पढ़े : ‘भोजपुरी के शेक्सपीयर’ के वंशज सरकारी प्रतीक्षा में…

इसे भी पढ़े : आंगन में दबी तीन कब्रें, सोच के क’त्ल की खौफनाक कहानी…

इसे भी पढ़े : CM हेमंत सोरेन से मिली ”मुर्गा ट्रॉफी” की टीम…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM शुभेंदु अधिकारी का बड़ा फैसला, प्रिंसिपल पर मुकदमे की मंजूरी…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल में चर्चित आरजी कर मेडिकल...

जनता दरबार में दिव्यांग बेटे की आंखों में उतर आई खुशी…

Ranchi : रांची समाहरणालय में सोमवार को लगे जनता...

मोबाइल पर आती थी धमकी, फिर धरा गया सिरफिरा…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव में पिछले कई दिनों...

Paytm का नया ‘Pocket Money’ फीचर लॉन्च, कंट्रोल रहेगा मम्मी-पापा के पास…

Kohramlive : घर में अक्सर एक आवाज गूंजती है, ...

हरिद्वार से लौट रहा था शार्प शूटर, टोल प्लाजा पर धरा गया…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में हुये चर्चित चंद्रनाथ...