Ranchi : रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आज सिनेमा और संस्कृति की एक खास मुलाकात हुई। अंतर्राष्ट्रीय बॉलीवुड फिल्म ‘मुर्गा ट्रॉफी’ की टीम ने CM हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की।इस अवसर पर फिल्म के निर्देशक शशि वर्मा ने CM से झारखंड में फिल्म निर्माण की अपार संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। झारखंड की प्राकृतिक लोकेशन,आदिवासी संस्कृति और स्थानीय प्रतिभाओं को लेकर सकारात्मक संवाद हुआ।बातचीत के दौरान इस बात पर जोर दिया गया कि झारखंड सिर्फ खनिजों की धरती नहीं, बल्कि कहानी, संस्कृति और सिनेमा की भूमि भी है। फिल्म निर्माण से स्थानीय युवाओं को रोजगार, पर्यटन को बढ़ावा और राज्य की पहचान को नई उड़ान मिल सकती है। इस मुलाकात में फिल्म प्रोड्यूसर सुजीत उपाध्याय, चंदन आनंद, विजया लक्ष्मी और को-प्रोड्यूसर जयराम महतो भी मौजूद रहे। CM हेमंत सोरेन ने फिल्म टीम का स्वागत करते हुये झारखंड में फिल्म फ्रेंडली माहौल और सरकार की सकारात्मक सोच से अवगत कराया।
इसे भी पढ़े : चेहरे को ढककर सोने की आदत बन सकती है खतरा… जानें कैसे
इसे भी पढ़े : झारखंड में डिलीवरी बॉय को मिला कानून का कवच… जानें
इसे भी पढ़े : गुमला के जतरा में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू…
इसे भी पढ़े : चाची का ताना, भतीजे का बदला, रची खौफनाक कहानी…






