spot_img

बाइक चोरी हो जाने पर लगा बड़ा सदमा, जवान लड़के ने कर ली सुसाइड

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

BEDO :  बाइक चोरी हो जाने के बाद महादेव उरांव को ऐसा सदमा लगा कि वह फांसी के फंदे पर झूल कर खुदकुशी कर ली। बाइक चोरी हो जाने पर महादेव एक दिन तक खुद पूरे इलाके में खाक छान मारा, पर उसे उसका बाइक नहीं मिला। तब उसने अपने बड़े भाई मनोज और चचेरे भाई रमेश उरांव से सारी बात बताई। उसे यह चिंता खाई जा रही थी कि वह बाइक की कीमत कैसे चुकायेगा। उसे ऐसा सदमा लगा कि उसने सुसाइड कर ली। चोरी गई बाइक उसके दोस्त की थी। यह दुखद घटना राजधानी रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र के देवी टोली बस्ती में हुई। लगभग 27 साल के महादेव उरांव की लाश को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिये भेजा। यह घटना सुन बस्ती के लोग भी बेहद दुखी हैं।

घटना को लेकर पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि महादेव उरांव रोजी-रोटी की जुगाड़ में बाहर गया हुआ था। वहां से लौटने के बाद उसे कोई काम नहीं मिला। बीते रविवार को महादेव अपने एक दोस्त से उसकी बाइक मांगी। उसका दोस्त पहाड़ कंडरिया गांव में रहता है। उसने अपने दोस्त से कहा कि उसे अपनी फुआ के घर जाना है। वहां से आकर बाइक लौटा देगा। दोस्त ने बाइक दे दी। वह अपनी फुआ के घर से चला गया। उसकी फुआ चरिमा गांव में रहती है। फुआ के घर से लौटने के दरम्यान रास्ते में वह सड़क हादसे का शिकार हो गया। मौके पर पहुंचे अनजान युवकों ने चोटिल महादेव को उसी बाइक से उसके घर बेड़ो देवी टोली पहुंचा दिया। हमदर्द बने अनजान युवकों ने महादेव को झांसा देकर उसकी बाइक लेकर गया तो फिर नहीं लौटा। बाइक चोरी हो जाने से महादेव को बड़ा सदमा लगा। वह इस चिंता में डूब गया कि बाइक की कीमत कैसे चुकायेगा। यहीं चिंता उसे जीने नहीं दिया। वह फांसी के फंदे पर झूल गया।

इसे भी पढ़ें : डोर-टू-डोर जाकर मच्छरों के लार्वा को मारेगा नगर निगम : मेयर

इसे भी पढ़ें : ‘पहले फाइलों में योजनाएं बनती थी और खत्म हो जाती थी ,अब धरातल पर उतर रही है योजनाएं’

इसे भी पढ़ें : सनकी दामाद ने खत्म कर दिया पूरा का पूरा ससुराल… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें :2 करोड़ रंगदारी मांगने वालों का क्या किया पुलिस ने… देखें

इसे भी पढ़ें :केदारनाथ में हेलिकॉप्टर क्रैश, सात की गई जान… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...