spot_img

नक्सलियों का ‘गॉड फादर’ मा’रा गया, गृह मंत्री ने कही बड़ी बात…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ के जंगलों में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई जबरदस्त मुठभेड़ में अब तक 28 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। इस ऑपरेशन को डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) ने अंजाम दिया, जिसमें एक जवान शहीद हुआ और एक घायल हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, इस कार्रवाई में नक्सलियों के कई बड़े कमांडर घेर लिये गये और मौके से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद हुये हैं। मुठभेड़ नारायणपुर, बीजापुर और दंतेवाड़ा की सीमा पर स्थित माड़ इलाके में बुधवार सुबह से चल रही है।

सबसे बड़ी कामयाबी ये रही कि इस मुठभेड़ में नक्सलियों का गॉड फादर कहे जाने वाले CPI (माओवादी) के महासचिव और डेढ़ करोड़ के इनामी नक्सली बसवराजू उर्फ नंबाला केशव राव के मारे जाने की पुष्टि हुई है। यह नक्सल विरोधी अभियान के इतिहास में सबसे बड़ी रणनीतिक सफलता मानी जा रही है।

देशभर से बधाइयों का सिलसिला

  • केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इसे “ऐतिहासिक उपलब्धि” बताया और कहा कि पहली बार महासचिव स्तर के नक्सली नेता को मारा गया है। उन्होंने ‘X’ पर पोस्ट करते हुये लिखा कि “नक्सलवाद को खत्म करने की लड़ाई में एक ऐतिहासिक उपलब्धि। आज, छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में एक ऑपरेशन में, हमारे सुरक्षा बलों ने 27 खूंखार माओवादियों को मार गिराया है, जिनमें सीपीआई-माओवादी के महासचिव, शीर्ष नेता और नक्सल आंदोलन की रीढ़ नंबाला केशव राव उर्फ ​​बसवराजू भी शामिल हैं। नक्सलवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई के तीन दशकों में यह पहली बार है कि हमारे बलों द्वारा एक महासचिव स्तर के नेता को मार गिराया गया है। मैं इस बड़ी सफलता के लिए हमारे बहादुर सुरक्षा बलों और एजेंसियों की सराहना करता हूँ। यह बताते हुए भी खुशी हो रही है कि ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट के पूरा होने के बाद, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और महाराष्ट्र में 54 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है और 84 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। मोदी सरकार 31 मार्च 2026 से पहले नक्सलवाद को खत्म करने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जवानों की तारीफ करते हुए कहा, “नक्सल मोर्चे पर लगातार सफलता मिल रही है।”

  • विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने भी सुरक्षाबलों को बधाई देते हुए इसे छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी जीत बताया।

यह ऑपरेशन नक्सलियों के गढ़ माने जाने वाले अबूझमाड़ इलाके में हुआ है, जिससे इस क्षेत्र में नक्सली नेटवर्क पर बड़ा असर पड़ने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें : मगरमच्छों को इंसानी जिस्म परोसता था ये ‘डॉक्टर डे’थ’…

इसे भी पढ़ें : एक मकसद के साथ गये, जमीनी देवदूत बनकर लौटें…

इसे भी पढ़ें : झारखंड में दूसरे नंबर पर आया रांची… जानें किसमें

इसे भी पढ़ें : डायन करार देकर दो महिलाओं को मा’र डाला…

इसे भी पढ़ें : मात खाने के बाद पाकिस्तान सेना प्रमुख को मिला प्रमोशन, अब बन गये…

इसे भी पढ़ें : पुलिस की गो’ली लगते ही नक्सली कमांडर भागा यूपी, फिर…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

आज से बदल गये कई बड़े नियम, आप पर क्या पड़ेगा असर… जानें

Kohramlive : 1 जुलाई से कई बड़े नियम बदल...

सस्ता हुआ सिलेंडर… जानें कितना

Kohramlive : तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलो वाले...

इन राशियों के लिए लक्की रहेगा महीने का पहला दिन… जानें

Kohramlive : इन राशियों के लिए शुभ रहेगा महीने...

रांची का ‘यह रास्ता यमलोक की ओर जाता है’… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची के नामकुम प्रखंड की लाली...

CM का आदेश, हटाये गये जमशेदपुर और सरायकेला के पुलिस कप्तान…

Ranchi : झारखंड सरकार ने जमशेदपुर और सरायकेला में...