Jamshedpur : अंधविश्वास के मकड़जाल में जकड़े कुछ लोगों ने जादू-टोना के शक में दो महिलाओं की बेरहमी से हत्या कर दी। घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के मुसाबनी इलाके में हुई इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस ने फौरी कार्रवाई करते हुये पांच संदेही गुनहगारों को अरेस्ट कर लिया है।
जमशेदपुर पुलिस ने मीडिया को बताया कि मुसाबनी थाना क्षेत्र के पारूलिया टोला श्रीमतडीह गांव में बीते 26 अप्रैल को गांव के सोमा बोदरा की 10 साल की बेटी की मौत हो गई थी। बच्ची की मौत के बाद कुछ लोगों को यह शक हो गया कि गांव की ही दो महिलायें ने जादू-टोना कर बच्ची की जान ले ली है। इसके बाद दोनों महिलाओं की हत्या करने की प्लानिंग कर ली गई। पहले से तय प्लान के मुताबिक दोनों महिलाओं का अगवा कर उसकी हत्या कर दी गई। ये हत्या गला घोंट कर की गई। बाद में दोनों लाशें दफना दी गई। ये खबर पुलिस तक पहुंच गई। जांच से खुलासा हुआ कि डायन करार देकर उक्त दोनों महिलाओं की हत्या कर दी गई। शक के आधार पर गांव के ही पांच संदेही लोगों को उठाया गया। पूछताछ में सबने अपना गुनाह कबूल कर लिया। गिरफ्तार लोगों के नाम सोमा बोदरा, डिबरू हांसदा, चोटका बोदरा, मागु हांसदा और सांडिल पूर्ति बताये गये। पुलिस जांच में जुटी है।
इसे भी पढ़ें : झारखंड में दूसरे नंबर पर आया रांची… जानें किसमें
इसे भी पढ़ें : JPSC Mains Result 2025 जारी, यहां चेक करें परिणाम…












