Kohramlive : रविवार की रात करीब 9 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने भीड़ को रौंद डाला। लोगों को टक्कर मारने के बाद ट्रक पीपल के पेड़ से जा टकराया। ड्राइवर घायल अवस्था मे स्टीयरिंग में फंस गया। इस हादसे में 8 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं, कई के घायल होने की सूचना मिली है। मिली जानकारी के मुताबिक, सभी लोग भोज खाकर पैदल वापस लौट रहे थे। ट्रक का ड्राइवर शराब के नशे में था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना वैशाली जिले के देसरी थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव की है।
सीएम नीतीश ने जताया दुख
सीएम नीतीश कुमार ने हादसे के बाद कहा कि वैशाली में हुई भीषण सड़क दुर्घटना बेहद दर्दनाक है। सीएम नीतीश कुमार ने हादसे में जान गंवाने वालों को आर्थिक सहायता राशि देने की घोषणा की। साथ ही घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए।
बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने ट्वीट किया कि बिहार के वैशाली में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में कई लोगों का असामयिक निधन अत्यंत दुःखद है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
इसे भी पढ़ें : बाघमारा पूरा गरम… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : बिजली बिल बकाया है, यह फोन आते ही हो जाये अलर्ट… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : ट्रेन से सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर, रेलवे ने 3 माह के लिए कैंसिल की कई ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें : खुशनसीबी का गुल खिला, अब रांची में आंखों का इलाज बिल्कुल मुफ्त…
इसे भी पढ़ें : भाई ने लिया कर्ज, पड़ोसी ने बहन की लूट ली इज्जत… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : जादूगरनी तबस्सुम छोड़ गईं अपनी यादें और बातें… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : मेंहदी की लाली तक नहीं गई, बेटी की हालत देख काठ मार गया बाप को… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : 10 वीं पास के लिए CISF में निकली बंपर VACANCY, जल्द करें आवेदन












