Kohramlive Desk : केंद्रीय गृह मंत्रालय (Home Ministry) के अधीन आने वाले केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने कांस्टेबल / ट्रेड्समैन के 787 पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार CISF की आधिकारिक वेबसाइट cisf.gov.in पर जाकर 21 नवंबर से 20 दिसंबर 2022 तक अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://www.cisf.gov.in/cisfeng/ के जरिए भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसी लिंक के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन को भी चेक कर सकते हैं। उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट यानी फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) के लिए बुलाया जाएगा।
योग्यता मानदंड, आयु सीमा, शुल्क और वेतन
उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से कक्षा 10वीं पास होना चाहिए। स्किल्ड ट्रेडों (नाई, बूट मेकर/मोची, दर्जी, रसोइया, मेसन, माली, पेंटर, प्लंबर, वॉशर मैन और वेल्डर) का भी ज्ञान या ITI पास होना चाहिए। उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 वर्ष से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यूआर,ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के 100 रुपये। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लिए कोई शुल्क नहीं। उम्मीदवारों को चयनित होने के बाद पे लेवल-3 (21,700-69,100 रुपये) के तहत सैलरी दी जाएगी।
इसे भी पढ़ें : अब पुलिस ने कोल्हान में दी दस्तक
इसे भी पढ़ें : हॉस्टल में सु*साइड…
इसे भी पढ़ें : रेलवे स्टेशन पर हो गया बड़ा हादसा… देखें
इसे भी पढ़ें : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, खत्म होगी पेंशन और ग्रेच्युटी !
इसे भी पढ़ें : मनिका ने Asian Cup Table Tennis के सेमीफाइनल में बनाई जगह, रचा इतिहास
इसे भी पढ़ें :छलिया प्यार… देखें वीडियो










