spot_img
spot_img
spot_img

खुशनसीबी का गुल खिला, अब रांची में आंखों का इलाज बिल्कुल मुफ्त…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : चाहे, आंखों में छोटी-बड़ी कोई बीमारी हो, उसका इलाज अब बिल्कुल मुफ्त में होगा। रेटिना से जुड़ी सर्जरी भी फ्री में होगी। आम और खास के लिये खुशनसीबी का यह गुल खिला गये रोटरी क्लब और योगदा सत्संग से जुड़े दानवीर। राजधानी रांची में आज नये आई हॉस्पिटल का फीता काटा गया। यह फीता रोटरी इंटरनेशनल के निदेशक एपी वेंकेटेश ने काटा। यहां आंखों के रेटिना से जुड़ी सर्जरी के लिये कोई शुल्क नहीं लिया जायेगा। मतलब, मरीजों के अच्छी-खासी रकम खर्च होने से बच जायेगी। हॉस्पिटल की तरफ से मरीजों को सारी सुविधायें दी जायेगी। इस हॉस्पिटल का संचालन रोटरी क्लब रांची और योगदा सत्संग द्वारा साझा तौर पर किया जायेगा। इस नये आई हॉस्पिटल की शुरूआत रविवार से  हो गई। यहां रोटरी क्लब की तरफ से रेटिना की सर्जरी के लिए लगभग 45 लाख रुपये की मशीन दान दी गई है। रेटिना माइक्रोस्कोप मशीन भी यहां लगाई गई है।

प्रोजेक्ट चेयरमेन मुकेश तनेजा ने कहा कि रोटरी और योगदा सत्संग स्वार्थरहित सेवा के लिये पूरी दुनिया में जाना जाता है। रोटरी क्लब अपने सेवाभाव के सफर में लगातार आगे बढ़ रहा है। यह अस्पताल भी क्लब की इसी सोच का प्रतीक है। मानव सेवा से बड़ा कोई कर्म नहीं। आंख का इलाज भी मंहगा हो गया। लोगों को इसका फायदा जरूर मिलेगा। मौके पर मौजूद डॉ. अनंत सिन्हा ने कहा कि रोटरी एवं योगदा सतसंग के इस नए आई अस्पताल में अत्याधुनिक मशीनों से आंखों का इलाज किया जायेगा। ग्लूकोमा के इलाज के अलावा रेटिना की भी जांच अत्याधुनिक मशीन से होगी। सर्जरी फेको विधि से होगी। अस्पताल में आई ओपीडी, अत्याधुनिक ऑपरेशन थियेटर, 6 बेड का आई वार्ड, ऑप्टिकल शाॅप सहित कई सुविधाएं होंगी। यहां रियायती दरों पर चश्मे दिये जायेंगे। अत्याधुनिक मशीन से चश्मे के नंबर की जांच होगी। इस अवसर पर डॉ. आर भरत, गोपाल खेमका, राजन गंड़ौत्रा, पूनम ठाकुर, रेखा सिंह,क्लब सचिव हितेश भगत, शाहिद पॉल, मनोज तिवारी, सुमित अग्रवाल, भंडारी लाल, जोगेश गंभीर, राजीव मोदी,एस के मल्होत्रा, राजेश नाथ शाहदेव, आदित्य मल्होत्रा, ललित त्रिपाठी, अमित अग्रवाल, जसदीप सिंह विनय छपड़िया, गिरीश अग्रवाल, अजयदीप वाधवा, हेमंत गुप्ता, सुजाता गुप्ता, प्रवीण राजगढ़िया सहित कई अन्य मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : भाई ने लिया कर्ज, पड़ोसी ने बहन की लूट ली इज्जत… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर में पति-पत्नी और बेटा के साथ भयानक कांड, देखें…

इसे भी पढ़ें : महंगा हुआ दूध, कल से इतना ज्यादा करना होगा खर्च

इसे भी पढ़ें : अब पुलिस ने कोल्हान में दी दस्तक

इसे भी पढ़ें : हॉस्टल में सु*साइड…

इसे भी पढ़ें : रेलवे स्टेशन पर हो गया बड़ा हादसा… देखें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

निर्जला एकादशी का व्रत 25 जून को, भगवान विष्णु की कृपा से मिलती है…

Kohramlive : सनातन परंपरा में एकादशी तिथि का विशेष...

तानों से सम्मान तक: पलामू में तीन विधवाओं ने थामा नये जीवन साथी का हाथ…

Palamu : कभी तानों, उपेक्षा और सामाजिक बंधनों के...

अब शिक्षकों को भी देनी होगी पात्रता परीक्षा, शिक्षक ये बोल गये…

Ranchi : झारखंड में शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) को...

खुद मारता और हर जनाजे में शामिल होता था साइको कि’लर…

Kohramlive : खर्वे गांव में लोग एक के बाद...