Dhanbad : सूदखोरी का काम करनेवाला एक पड़ोसी फरार हो गया है। इल्जाम है कि केवल एक हजार रुपये चुकता नहीं कर पाने पर इस पड़ोसी ने एक बहन की इज्जत लूट ली। इस बहन के मजबूर भाई ने 7 हजार रुपये कर्ज लिया था। लेकिन चुकता नहीं कर पाया। तब बहन ने किसी तरह 6 हजार रुपये जुटा पड़ोसी को दे दिए। 1 हजार रुपया कर्ज बाकी रह गया था। मौका पाकर पड़ोसी बहन के घर में घुस गया। तब उसके दोनों बच्चे स्कूल गये थे। पति किसी काम से बाहर गया हुआ था। दो बच्चों की मां तब नहा धोकर कमरे के अंदर जा रही थी, तभी उसे पीछे से पकड़ लिया गया। पड़ोसी बहुत बुरा कर गया। पति जब घर लौटा तो पत्नी ने उसे सबकुछ बताया। इसके बाद पति जब कुकर्मी पड़ोसी के घर गया तो उल्टें उन्हें धमकी दी गई कि भाग जाओ, वर्ना पेट्रोल छिड़क कर माचिस मार देंगे। धमकी से डरे-सहमे पति-पत्नी पास के थाना में गये। दोनों को टरकाने की कोशिश की गई। जब पीड़िता की तरफ जुटे लोगों ने हो-हल्ला करना शुरू कर दिया। वहीं थाना में बोलने लगे कि अगर केस दर्ज कर पड़ोसी कुकर्मी को नहीं पकड़ा गया तो थाना के बाहर ही सब धरना पर बैठ जायेंगे। पुलिस की सांस फूलने लगी। केस दर्ज कर संदेही गुनाहगार पड़ोसी विक्की रविदास के घर में धावा बोला। वह घर में नहीं मिला। उसके घर के लोगों ने पुलिस और मीडिया को बताया कि उनके बेटे को झूठे केस में फंसाया जा रहा है। इस महिला का चाल-चलन ठीक नहीं है। इससे पहले वो अपने देवर पर भी संगीन इल्जाम लगा चुकी है। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिये। वहीं पुलिस ने लोगों से कहा कि फरार विक्की को सरेंडर करने के लिये दबाव बनाया जा रहा है। वर्ना उसके घर को कुर्क कर लिया जायेगा।
पीड़िता ने मीडिया को बताया कि उसके भाई ने पड़ोस में रहनेवाले विक्की रविदास से 7 हजार रुपये कर्ज लिया था। कर्ज नहीं चुकाने पर विक्की उसके भाई को खूब डराने-हड़काने लगा था। तब उसने किसी तरह 6 हजार रुपये जुटाकर विक्की को दे दिये। बाकी 1 हजार रुपया वापस करने के लिये थोड़ा वक्त मांगी। 1 हजार रुपये की खातिर विक्की हमेशा महिला को परेशान करने था। बीते शुक्रवार को दिन के 9 बजे के करीब वह नहा-धोकर अपने कमरे में जा रही थी, तभी घर में घुस आये विक्की ने उसे पीछे से दबोच लिया। चीख-चीत्कार करने पर उसके मुंह में एक कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद उसकी इज्जत लूट ली। उसे मारा-पीटा भी गया और उसके कपड़े फाड़ दिये गये। जब वह जोर-जोर से शोर मचाने लगी तो विक्की वहां से भाग गया। इस संबंध में धनबाद के कुमारधुबी ओपी में केस दर्ज कराया गया है। वहीं फरार विक्की की मां, पापा और उसकी पत्नी का इल्जाम है कि विक्की को एक साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। विक्की केटरिंग का काम करता है। इसी काम से वो बाहर गया हुआ है। उसके लौटने पर ओपी में सरेंडर करा दिया जायेगा।
इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर में पति-पत्नी और बेटा के साथ भयानक कांड, देखें…
इसे भी पढ़ें : महंगा हुआ दूध, कल से इतना ज्यादा करना होगा खर्च
इसे भी पढ़ें : अब पुलिस ने कोल्हान में दी दस्तक
इसे भी पढ़ें : हॉस्टल में सु*साइड…
इसे भी पढ़ें : रेलवे स्टेशन पर हो गया बड़ा हादसा… देखें
इसे भी पढ़ें : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, खत्म होगी पेंशन और ग्रेच्युटी !
इसे भी पढ़ें : मनिका ने Asian Cup Table Tennis के सेमीफाइनल में बनाई जगह, रचा इतिहास












