Bokaro : एक दोस्ती का रिश्ता गुस्से और बदले की आग में ऐसा जला कि उसका अंत मौत के साथ हुआ। बोकारो के चंदनकियारी थाना अंतर्गत बरमसिया ओपी क्षेत्र में लापता हुये 19 साल के युवक सागर कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, पत्नी पर की गई अभद्र टिप्पणी से नाराज होकर दोस्त ने ही सागर की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी और शव को ठिकाने लगाने के लिये जंगल में बने एक कुएं में फेंक दिया।
जंगल के कुएं से बरामद हुआ शव
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी मानिक मांझी को हिरासत में लिया। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने आगड्डीह गांव के समीप सिद्धाटांड़ जंगल स्थित कुएं से सागर कुमार का शव बरामद किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। इसके साथ ही हत्या में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और डंडा भी जब्त किया गया है। चास के ASP वेदांत शंकर ने मीडिया को बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी और मृतक की मुलाकात करीब पांच महीने पहले काम के दौरान हुई थी।गिरफ्थार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसकी पत्नी को लेकर सागर कुमार द्वारा की गई गलत टिप्पणी से वह नाराज था। इसी विवाद के बाद उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि बीते 18 जुलाई से सागर रहस्यमय ढंग से गायब था। इस संबंध में बरमसिया ओपी में गुमशुदगी का केस दर्ज (कांड संख्या 85/2026) किया गया था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। जांच के दौरान मिले तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची। पूछताछ के बाद मामले की पूरी कड़ी सामने आई।
![]()
इसे भी पढ़ें : इस थाने में लूट की खुली छूट, ऐसे खुला राज…
इसे भी पढ़ें : JPSC चेयरमैन का इस्तीफा!
इसे भी पढ़ें : हिंसा से तौबा, मुख्यधारा में बबिता की वापसी…
इसे भी पढ़ें : झारखंड में घर-जमीन खरीदना अब और महंगा…
इसे भी पढ़ें : पांचवीं सक्षमता परीक्षा का रिजल्ट निकला, 4,353 टीचर पास…







