spot_img
spot_img

नई चयन समिति के लिए BCCI ने CAC के सदस्‍यों का किया ऐलान, जानिए कौन हैं शामिल

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : नई चयन समिति के चयन के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपनी नई क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी (CAC) के सदस्यों के नामों का ऐलान कर दिया है। पिछली सीएसी के सदस्य मदन लाल और आरपी सिंह अलग-अलग वजहों से इस कमेटी से अलग हो चुके हैं। अब इस तीन सदस्यीय कमेटी के दो नए चेहरे पूर्व टेस्ट क्रिकेटर अशोक मल्होत्रा और भारत के लिए चार वनडे खेल चुके जतिन परांजपे होंगे। मल्होत्रा भारत के लिए सात टेस्ट और 20 वनडे खेल चुके हैं। वह इंडियन क्रिकेटर एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इन दोनों के अलावा तीसरी सदस्य महिला पूर्व क्रिकेटर सुलक्षणा नाइक होंगी, जो भारत के लिए दो टेस्ट, 46 वनडे और 31 टी20 मैच खेल चुकी हैं। अब ये तीनों मिलकर चयन समिति के लिए आए करीब 80 से ज्यादा रिज्यूमो में से छांटकर पांच खिलाड़ियों के नामों की सिफारिश BCCI से करेंगे।

पिछले माह बर्खास्‍त की गई थी चयन समिति

पिछले महीने ही बीसीसीआई ने विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद चयन समिति को बर्खास्त कर दिया था। चेतन शर्मा इस कमेटी के अध्यक्ष थे, जबकि बाकी सदस्य हरविंदर सिंह,सुनील जोशी, देबाशीष मोहंती शामिल थे। इस बाबत हालिया खबर यह है कि बर्खास्त किए गए चेतन शर्मा और हरविंदर सिंह ने भी नई चयन समिति का हिस्सा बनने के लिए आवेदन किया है, जबकि मोहंती और जोशी ने आवेदन से खुद को दूर ही रखा। बता दें कि आवेदन भेजने वालों में नयन मोंगिया, वेंकटेश प्रसाद, मनिंदर सिंह, शिव सुंदर दास, सुब्रतो बनर्जी, सलिल अंकोला, अमय खुरसिया, रीतिंदर सिंह सोढ़ी, निखिल चोपड़ा, अतुल वासन, विजय दहिया जैसे नामों को मिलाकर लगभग सौ खिलाड़ियों ने आवेदन भेजा है। इसमें प्रथम श्रेणी के क्रिकेटरों के नामों की संख्या भी अच्छी खासी है।

इसे भी पढ़ें :  Suo-Moto Online Mutation प्रक्रिया का शुभारंभ, दूर होंगी दाखिल खारिज संबंधी परेशानियां

इसे भी पढ़ें : जमीन कारोबारी का होने वाला था म*र्डर, लेकिन…

इसे भी पढ़ें : लेवी के पैसे रिश्तेदारों के खाते में डलवाता था नारायण, देखें फिर क्या हुआ

इसे भी पढ़ें : रांची में जब्त टेम्पू की होगी नीलामी, जानें जगह और समय

इसे भी पढ़ें : इश्क में फूट-फूट कर रोया कुणाल, म*रने से पहले क्या बोला… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : एक ही परिवार के 6 लोग जिंदा जले…पढ़ें दर्दनाक हादसे की कहानी

इसे भी पढ़ें : Encounter @Chaibasa : 4 जवान जख्मी, एयरलिफ्ट के बाद मेडिका में भर्ती

इसे भी पढ़ें : कातिल सिपाही को मिली ताउम्र सजा, बेटी की हरकत से खत्म हो गया पूरा परिवार…जानें कैसे

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

टीम इंडिया का ऐलान, विराट पर सस्पेंस, बुमराह लौटे, यशस्वी हुये बाहर…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने तीन...

वैभव सूर्यवंशी ने मचाया तूफान, 11 गेंद 50 रन और इतिहास ध्वस्त…

Kohramlive : श्रीलंका के दांबुला में रविवार को भारत...

मैदान पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंकाई खिलाड़ियों से हुई तीखी नोकझोंक…

Kohramlive : दांबुला में खेले गये भारत-ए और श्रीलंका-ए...