spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

जमीन कारोबारी का होने वाला था म*र्डर, लेकिन…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi/Khunti : PLFI के पांच सक्रिय उग्रवादियों को खूंटी पुलिस ने दबोच लिया है। गिरफ्तार उग्रवादी एक जमीन कारोबारी को सलटाने की फिराक में थे। यह जमीन कारोबारी खूंटी के आनंदपुर इलाके में रहता है। खूंटी के प्रभारी पुलिस कप्तान नौशाद आलम ने मीडिया को बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि रांची से कुछ उग्रवादी खूंटी के रनिया इलाके में जा रहे हैं। जमीन के लफड़े में किसी का मर्डर करने जा रहे हैं। मिली सूचना को गंभीरता से लिया गया। तोरपा एसडीपीओ ओम प्रकाश तिवारी की देखरेख में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने तोरपा के चुरगी नदी पुल के पास बस में रेड किया और उग्रवादी अर्जुन मुंडा को अरेस्ट कर लिया।

अर्जुन के पास से एक देसी कट्टा और .315 बोर की जिन्दा गोली जब्त की गई। गिरफ्तार अर्जुन से जब कड़ाई से पूछताछ की गई तब उसने अपना मुंह खोला। पुलिस को दिये अपने बयान में उसने बताया कि जमीन के लफड़े को लेकर एक शख्स की हत्या करने की सुपारी मिली थी। इस काम में PLFI का कमांडर माईकल गुड़िया, मुकेश चीक बड़ाईक और पंकज महतो उसका साथ देने वाले थे। वे तीनों आनंदपुर में साथ अटैच हो जाते। वहीं, रनिया आने-जाने और पूरे कांड को अंजाम तक पहुंचाने के लिए खर्चा-पानी बानो के सुरेंद्र चीक बड़ाईक ने दिया। उग्रवादी अर्जुन की निशानदेही पर पुलिस ने मुकेश और पंकज को रनिया थाना इलाके से गिरफ्तार कर लिया। वहीं, सुरेंद्र को बानो और माईकल गुड़िया को आनंदपुर थाना इलाके से धर दबोचा। इनके पास से PLFI का पर्चा और चंदा रसीद भी बरामद किया गया। मुकेश के खिलाफ पुलिस फाइल में कुल 7 संगीन मामले दर्ज हैं। वहीं, माईकल भी पहले जेल जा चुका है। सुनें क्या बोले खूंटी के प्रभारी पुलिस कप्तान मो नौशाद आलम…

इसे भी पढ़ें : रांची में जब्त टेम्पू की होगी नीलामी, जानें जगह और समय

इसे भी पढ़ें : Encounter @Chaibasa : 4 जवान जख्मी, एयरलिफ्ट के बाद मेडिका में भर्ती

इसे भी पढ़ें : कातिल सिपाही को मिली ताउम्र सजा, बेटी की हरकत से खत्म हो गया पूरा परिवार…जानें कैसे

इसे भी पढ़ें :

सड़क हुई बेकार तो ग्रामीणों ने रोप दी धान…

UP : यूपी के सोनभद्र से सिस्टम को आईना...

नायक बोले, 52 साल तक तिरंगे से दूरी, अब राष्ट्रप्रेम की दुहाई…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता...

बंदरों को भगाने का अनोखा तरीका ‘लंगूर अलार्म’ …

Delhi : राजधानी दिल्ली में बंदरों की बढ़ती मौजूदगी...

आंदोलित छात्रों के बीच पहुंचे रघुवर दास, बोले…

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सड़क हुई बेकार तो ग्रामीणों ने रोप दी धान…

UP : यूपी के सोनभद्र से सिस्टम को आईना...

नायक बोले, 52 साल तक तिरंगे से दूरी, अब राष्ट्रप्रेम की दुहाई…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता...

बंदरों को भगाने का अनोखा तरीका ‘लंगूर अलार्म’ …

Delhi : राजधानी दिल्ली में बंदरों की बढ़ती मौजूदगी...

आंदोलित छात्रों के बीच पहुंचे रघुवर दास, बोले…

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज...