Palamu (Santosh Srivastav) : कुख्याद माओवादी नारायण यादव पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसके पास से पुलिस ने एक मोबाइल फोन जब्त किया है। वह पलामू के छतरपुर थाना इलाके के लावादाग गांव का रहने वाला है। उसके पिता का नाम बंधु यादव है। ठेकेदारों व्यवसाइयों और शिक्षकों को डरा-हड़का कर उनसे लेवी वसूलना इसकी फिरतर। बीते 30 नवंबर को छतरपुर थानेदार शेखर कुमार के कानों में खबरीलाल ने फूंक मारी कि जिस कुख्यात माओवादी नारायण यादव को पुलिस कई महीनों से खोज रही है, वह कालापहाड़ के गोरिवा जंगल में पनाह लिए हुए है। वह वहीं से फोन कर ठेकेदारों, व्यवसाइयों और शिक्षकों से लेवी वसूल रहा है। मिले इनपुट को थानेदार ने गंभीरता से लिया। अपने नेतृत्व में एक टीम बनाई और निकल पड़े कुख्यात को पकड़ने। पुलिस ने छापेमारी कर माओवादी नारायण यादव को कालापहाड़ी के गोरिवा जंगल से दबोच लिया।
थानेदार शेखर कुमार ने बताया कि पुलिस फाइल में नारायण के खिलाफ कुल 9 मामले दर्ज हैं। यह मामले छतरपुर, नौडीहा बाजार और हरिहरगंज सहित अन्य थानों में दर्ज हैं। पहले किये गये वारदातों में वह जमानत पर बाहर था। वह अपने नक्सली होने के पुराने प्रभाव का धौंस दिखा लेवी वसूलता था। इस काम में वह अपने रिश्तेदारों की मदद लिया करता था। लेवी के पैसों को रिश्तेदारों के बैंक खाते में ही जमा किया करता था। वहीं, नारायण यादव की बीवी बसंती देवी और साला कमलेश यादव भी जेल में बंद हैं। इन दोनों को अलग-अलग कांडों में जेल भेजा गया है।
कुख्यात नारायण यादव को दबोचने में छतरपुर थानेदार शेखर कुमार, एसआई विजय रमानी और प्रियरंजन कुमार की सराहनीय भुमिका रही।
इसे भी पढ़ें : रांची में जब्त टेम्पू की होगी नीलामी, जानें जगह और समय
इसे भी पढ़ें : Encounter @Chaibasa : 4 जवान जख्मी, एयरलिफ्ट के बाद मेडिका में भर्ती
इसे भी पढ़ें : कातिल सिपाही को मिली ताउम्र सजा, बेटी की हरकत से खत्म हो गया पूरा परिवार…जानें कैसे















