spot_img
spot_img
spot_img

एक ही परिवार के 6 लोग जिंदा जले…पढ़ें दर्दनाक हादसे की कहानी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद के जसराना में मंगलवार को एक इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर की दुकान में भीषण आग लग गई। इसकी चपेट में आकर एक ही परिवार के 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शाम साढ़े छह बजे तक परिवार में खुशी का मौहाल था। बच्चे और महिलाएं जन्मदिन पार्टी में जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन घर में लगी आग में सारी खुशियां राख हो गईं। लपटों के बीच एक के बाद एक जब डेड बॉडी निकाले गए तो लोगों का कलेजा कांप गया। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। आनन-फानन में हादसे की सूचना पुलिस औऱ दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। मृतकों कि पहचान रमन प्रकाश के बड़े बेटे मनोज कुमार (35),  पुत्रवधू नीरज (35) , दोनों नाती हर्ष (12) और भरत (8), छोटे बेटे नितिन कुमार की पत्नी शिवानी (32), उनकी पुत्री तेजस्वी (6 माह) की मौत हो गई। बुधवार को एक ही चिता पर सभी का अंतिम संस्कार किया गया।

बुधवार को मनोज के ताऊ परिवार में जन्मदिन पार्टी थी। सभी को उसमें शामिल होना था। इसके लिए महिलाएं और बच्चे तैयारी कर रहे थे। मनोज पांच वर्ष की बेटी उन्नति के दांत में दर्द होने पर उसे दिखाने ले गया था। मनोज के लौटने से पहले ही घर में भीषण आग लग गई। परिवार के सदस्य पहली मंजिल पर फंस गए। आग लगने की जानकारी मिलते ही मनोज घर पहुंचा। उन्नति को बाहर छोड़कर आग में फंसे लोगों को निकालने के लिए घर में घुस गया, लेकिन वापस नहीं आ सका। रात करीब 11 बजे तक सभी शवों को घर से बाहर निकाला जा सका। रात में ही शवों को पोस्टमार्टम कराया गया।हादसे के समय महिलाएं और बच्चे घर पर मौजूद थे। नितिन एक दावत कार्यक्रम में शामिल होने गया था। पिता रमन प्रकाश अपनी गोशाला में चले गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि रमन प्रकाश रोज सोने के लिए गोशाला में ही जाते थे। दोनों लोग घर से बाहर थे, इसलिए उनकी जान बच गई। पोस्टमार्टम हाउस में मनोज के साले मुकेश राजपूत ने बताया कि एक माह से मनोज से बात नहीं हुई थी। मंगलवार को सुबह मनोज का फोन आया था। बड़ी खुशी के साथ बातें कीं। मनोज ने तीन दिसंबर को घर में माता की चौकी लगाने का बड़ा कार्यक्रम रखा था। इसके लिए उसने न्यौता भी दिया था, लेकिन उसे क्या पता था कि वह आखिरी बार बात कर रहा है।

इन्वर्टर में हो गया शॉर्ट सर्किट

फिरोजाबाद के एसपी आशीष तिवारी ने बताया कि ये हादसा जसराना क्षेत्र के पाढ़म कस्बे में हुआ है। यहां एक इन्वर्टर में शॉर्ट सर्किट हो गया था। जिसने भीषण आग का रूप ले लिया। हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई है। इसमें 4 बच्चे भी शामिल हैं।

18 फायर ब्रिगेड और 12 थानों की पुलिस रेस्क्यू में जुटी

एसपी ने कहा कि मौके पर आगरा, मैनपुरी, एटा और फिरोजाबाद से 18 दमकल आग बुझाने में जुटी। साथ ही 12 थानों की पुलिस भी मौके पर मौजूद रहें।

CM योगी ने किया 2 लाख की आर्थिक सहायता का ऐलान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुःख जताया है। इसके साथ ही उन्‍होंने ने जान गंवाने वालों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। सीएम ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं।

इसे भी पढ़ें : प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू ने 30 खिलाड़ियों को किया सम्मानित, देखें लिस्ट

इसे भी पढ़ें : घरवाली की चाहत जंगल से खींच लाया घर तक, सुनें क्या बोल गया उग्रवादी कमलेश

इसे भी पढ़ें : 1 दिसंबर से LPG, रेलवे और बैंक समेत कई नियमों में होगा बड़ा बदलाव, जानना जरूरी

इसे भी पढ़ें : मशहूर गायक दलेर मेहंदी का फार्म हाउस सील, जानें क्यों…

इसे भी पढ़ें : चलित्तर सिंह की मौत के पीछे के सच जानने में जुटी पुलिस

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

निर्जला एकादशी का व्रत 25 जून को, भगवान विष्णु की कृपा से मिलती है…

Kohramlive : सनातन परंपरा में एकादशी तिथि का विशेष...

तानों से सम्मान तक: पलामू में तीन विधवाओं ने थामा नये जीवन साथी का हाथ…

Palamu : कभी तानों, उपेक्षा और सामाजिक बंधनों के...

अब शिक्षकों को भी देनी होगी पात्रता परीक्षा, शिक्षक ये बोल गये…

Ranchi : झारखंड में शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) को...

खुद मारता और हर जनाजे में शामिल होता था साइको कि’लर…

Kohramlive : खर्वे गांव में लोग एक के बाद...