spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

कातिल सिपाही को मिली ताउम्र सजा, बेटी की हरकत से खत्म हो गया पूरा परिवार…जानें कैसे

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : करीब 3 साल पहले अपनी पत्नी रीना तिवारी, बेटी खुशबू तिवारी और बेटा बादल तिवारी का खून करने वाले सिपाही ब्रजेश तिवारी अब ताउम्र जेल में रहेगा। उस सर्द रात खूनी ब्रजेश सिर्फ इतना कहा था, उसे अपने किए पर कोई अफसोस नहीं। कानून उम्रकैद की सजा दे या फिर फांसी, बदनामी के आगे ये दोनों सजा कम है। जैसी आशंका थी, ठीक वैसा ही हुआ, झारखंड पुलिस के सिपाई ब्रजेश तिवारी को आज उम्रकैद की सजा सुना दी गई। वहीं, 10 हजार जुर्माना भी लगा। यह सजा रांची के अपर न्यायायुक्त एसएम शहजाद की अदालत में सुनाई गई। मीडिया में आई खबर के अनुसार घटना के बाद से ब्रजेश तिवारी जेल में बंद है। वह तब रांची में स्पेशल ब्रांच के एक डीएसपी का ड्राइवर था। ब्रजेश तिवारी बड़े भयावह तरीके से ट्रिपल मर्डर की वारदात को अंजाम दिया था।

घटना की बात यानि 31 जनवरी 2020 को खूनी ब्रजेश तिवारी ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया था कि उसकी बेटी एक अनजान लड़के के लिए अपने पिता के 15 साल के प्यार को भुला दिया। उस लड़के की खातिर वह मुझे छोड़ने के लिए तैयार हो गई। उसने मुझे समाज में मुंह दिखाने के लायक नहीं छोड़ा था। मेरे परिवार को कलंकित कर दिया था। तब उसके मन में ख्याल आया कि उसके जानें के बाद उसकी पत्नी और बेटे को कौन देखेगा। लोगों के ताने सुनकर वे मर जाएंगे। इस वजह से उसने पहले बेटी को मारा फिर पत्नी और बेटे को भी मार डाला। उस समय सदर के थानेदार वेंकटेस कुमार थे। वर्तमान में वो चुटिया के थानेदार हैं। अतीत में गोता लगाते हुये उन्होंने कहा कि सिपाई ब्रजेश तिवारी अपनी बेटी की हरकत से बहुत दुखी था। वहीं, पत्नी और बेटे की चिंता के कारण वह भयानक कांड कर गया।

उस शाम पुलिस ड्राइवर ब्रजेश तिवारी अपने डीएसपी साहब से कहा, सर आज मेरी पत्नी अपने मायके गढ़वा से आने वाली है उन्हें लेने रांची स्टेशन जाना है। वह 7 बजे ड्यूटी से निकल वह सबसे पहले नाश्ता किया। इसके बाद रात साढ़े 9 बजे पत्नी को लेने रेलवे स्टेशन पहुंचा। पत्नी को लेकर रात 10 बजे घर पहुंचा। तब बेटी मोबाईल में लगल थी और बेटा दूध ब्रेड खा रहा था।  रीना अपनी बेटी खुशबू का मोबाईल छीनकर उसे एक कमरे में बंद कर दिया। वहीं बेटी की प्रेम लीला के बारे में अपने पति ब्रजेश को बताने लगी। तब ब्रजेश बेटी को अपने पास बुलाया। बेटा और पत्नी भी वहीं थी। बेटी खुशबू डीएवी बरियातू में 10वीं में पढ़ रही थी। स्कूल के ही एक लड़के से उसकी दोस्ती हो गई थी। बेटी को दोस्ती तोड़ने को कहा गया। बेटी बात नहीं मानी। बात आगे बढ़ गई और बिगड़ते चली गई। तब ब्रजेश पास में पड़े एक हथौड़ा उठाया और बेटी के ललाट में दे मारा। वहीं सिर में भी मारा। पत्नी और बेटा दोनों बचाने सामने आ गये, इन दोनों पर भी हथौड़े से वार कर दिया। पत्नी रीना और खुशबू छटपटाने लगी। इन दोनों के प्राण तुरंत निकल जाये, यह सोच दोनों का गला चाकू से रेत डाला। इसके बाद फोन कर अपने ससुर को सबकुछ बता दिया। तब ससुर रांची के पंडरा में रहने वाले ब्रजेश के बहनोई उमेश तिवारी को सब कुछ बताया। उसी रात 11:30 बजे के करीब उमेश अपने एक रिश्तेदार के साथ ब्रजेश के घर पहुंचे। उसके मकान मालिक बलदेव साहू को जगाया। उनसे कहा ब्रजेश के घर में कुछ हुआ है। ब्रजेश ने गढ़वा फोन कर अपने ससुर को बताया है की बड़ी घटना हो गई है। इसपर मकान मालिक और कुछ अन्य लोग मकान के पहले तल्ले में रहने वाले ब्रजेश के कमरे में गये। देखा गया कि खुशबू और बादल की डेड बॉडी फर्श पर पड़े हुए थे। वहीं रीना की लाश बिस्तर पर पड़ी हुई थी। ब्रजेश उसके पास में ही बैठा हुआ था।  उमेश ने जब जाना की ब्रजेश ने भी चूहा मार दवा खा लिया है। उसे अस्पताल चलने को कहा। तब ब्रजेश गुस्से में लात मार उन्हें हटा दिया। तब मकान मालिक बलदेव और उमेश ने तुरंत पुलिस को कॉल किया। रात 12 बजे के करीब पुलिस मौके -ए -वारदात पहुंची। ब्रजेश को रिम्स ले जाया गया। ब्रजेश इस घर में डेढ़ साल से रेंट पर रह रहा था। अगले दिन सुबह बलदेव बाबू के मकान के बाहर काफी भिड़ जुट गई। आंगन में पत्नी बेटी और बेटे की लाशे पड़ी थी। दोपहर साढ़े तीन बजे के करीब तीनों को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया। इस कांड के अनुसंधान में ब्रजेश पर लगे इल्जाम सही पाये गये। करीब 3 साल पूरे होने के एक माह पहले ब्रजेश को उसके किये की सजा मिल गई। उसकी नौकरी भी चली गई।

इसे भी पढ़ें :

सड़क हुई बेकार तो ग्रामीणों ने रोप दी धान…

UP : यूपी के सोनभद्र से सिस्टम को आईना...

नायक बोले, 52 साल तक तिरंगे से दूरी, अब राष्ट्रप्रेम की दुहाई…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता...

बंदरों को भगाने का अनोखा तरीका ‘लंगूर अलार्म’ …

Delhi : राजधानी दिल्ली में बंदरों की बढ़ती मौजूदगी...

आंदोलित छात्रों के बीच पहुंचे रघुवर दास, बोले…

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सड़क हुई बेकार तो ग्रामीणों ने रोप दी धान…

UP : यूपी के सोनभद्र से सिस्टम को आईना...

नायक बोले, 52 साल तक तिरंगे से दूरी, अब राष्ट्रप्रेम की दुहाई…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता...

बंदरों को भगाने का अनोखा तरीका ‘लंगूर अलार्म’ …

Delhi : राजधानी दिल्ली में बंदरों की बढ़ती मौजूदगी...

आंदोलित छात्रों के बीच पहुंचे रघुवर दास, बोले…

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज...