spot_img

झारखंड में गुटखा और पान मसाला पर बैन, बिक्री पर सख्त रोक

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड सरकार ने गुटखा और पान मसाला की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। आज से राज्य में गुटखा बेचने, स्टोर करने और वितरित करने पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कैंसर दिवस के अवसर पर स्पष्ट किया था कि झारखंड में कैंसर के बढ़ते मामलों की एक बड़ी वजह गुटखा है। खासकर युवा पीढ़ी इसकी चपेट में आकर अपनी जिंदगी बर्बाद कर रही है। गौरतलब है कि राज्य में गुटखा और तंबाकू के सेवन से ओरल कैंसर के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। आंकड़ों के मुताबिक, हर 1 लाख की आबादी पर 70 लोग कैंसर पीड़ित हैं, जिनमें से 40-45 मरीज गुटखा और तंबाकू के कारण ओरल कैंसर से ग्रस्त होते हैं।

क्या होगी कार्रवाई?

अब झारखंड में गुटखा और पान मसाला बेचते पकड़े जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी। सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि इस प्रतिबंध का कड़ाई से पालन करवाया जाएगा और किसी भी उल्लंघन पर दंडात्मक कदम उठाये जायेंगे।

क्या है नोटिफिकेशन, जानें..

  • अधिसूचना के अनुसार, जर्दा (टोबैको) या निकोटिन युक्त गुटखा और पान मसाला की बिक्री, उत्पादन, स्टोरेज और वितरण पर एक साल का प्रतिबंध लगाया गया है।
  • फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट, 2006 के सेक्शन 30(2)(a) और फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स (प्रोहिबिशन एंड रिस्ट्रिक्शन ऑन सेल्स) रेगुलेशन, 2011 के तहत यह फैसला लिया गया है।
  • एसीएस-कम-फूड सेफ्टी कमिश्नर अजय कुमार सिंह ने आदेश जारी किया है कि इस प्रतिबंध को अखबारों में तीन दिनों तक प्रकाशित किया जाये, ताकि आम जनता को इसकी पूरी जानकारी हो।

पहले भी लग चुका है प्रतिबंध

  • जून 2022 में तत्कालीन CM हेमंत सोरेन की पहल पर 11 ब्रांड्स के पान मसाले पर एक साल के लिये बैन लगाया गया था।
  • मई 2020 में जब पान मसाला के नमूनों में मैग्निशियम कार्बोनेट पाया गया था, तब भी इस पर प्रतिबंध लगाया गया था।
  • 2023 में यह मामला पेंडिंग हो गया था, जिसके कारण गुटखा की बिक्री फिर से बढ़ने लगी थी।

इसे भी पढ़ें :झारखंड के इन जिलों में बारिश-ठनका का अलर्ट… जानें

इसे भी पढ़ें :महाकुंभ मेला : आस्था के समंदर में सुरक्षा की पतवार

इसे भी पढ़ें :PM मोदी को लेकर बागेश्वर बाबा का बड़ा ऐलान… जानें

इसे भी पढ़ें :Big Breaking : मुख्य निर्वाचन आयुक्त बने ज्ञानेश कुमार

इसे भी पढ़ें :बेरहम ने बेरहमी से मा’र डाला बच्चे को, किसी करीबी का हाथ!

इसे भी पढ़ें :ऊर्जा निगम में ऊंचे पदों का खेल, CBI जांच हो : अजय राय

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...