कोहराम लाइव डेस्क : Year End Sale में बजाज ऑटो का जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर्स। बजाज ऑटो ने Year End Sale में अपनी दो सबसे लोकप्रिय बाइक पल्सर (Bajaj Pulsar) और प्लैटिना (Bajaj Platina) पर डिस्काउंट ऑफर किया है।
Year End Sale से किया स्टॉक क्लियर करने का इंतजाम
साल खत्म होने को है और ऑटोमोबाइल के साथ ही बाइक कंपनियां ईयर एंड सेल में स्टॉक क्लियर करने के लिए अपनी बाइक्स पर कैश डिस्काउंट के साथ ही धांसू ऑफर्स दे रही है। बजाज ऑटो Bajaj Pulsar 125 और Bajaj Platina जैसी बाइक पर कैश डिस्काउंट और ऑफर्स के साथ ही ईजी ईएमआई ऑप्शन की सुविधा दे रही है।
बजाज ऑटो की ये दोनों बाइक सबसे ज्यादा बिकने वाले टू व्हीलर्स है। हाल ही में बीते फेस्टिव सीजन में बजाज ऑटो ने 150 सीसी से ऊपर के सेगमेंट की कई बाइक्स के दाम बढ़ा दिए थे और अब ईयर एंड सेल में धांसू बाइक्स पर कंपनी बड़ी छूट दे रही है।
इसे भी पढ़ें :31 से 40 हजार रुपये में खरीदें Second Hand Bikes
Easy Down Payment हुआ आसान
Bajaj Pulsar 125 के कुछ वेरिएंट्स पर बजाज ऑटो 2000 रुपये तक के कैश डिस्काउंट के साथ ईजी डाउन पेमेंट जैसी सुविधाएं दे रही है। भारत में बजाज ऑटो की एंट्री लेवल पल्सर बाइक, पल्सर 125 के चार वेरिएंट्स मौजूद है। इनमें Single seat drum, split seat drum, single seat disc और split seat disc प्रमुख है।
बजाज ऑटो पल्सर 125 के drum brake वेरिएंट पर 2000 रुपये का कैश डिस्काउंट दे रही है। वहीं, Disc Brake वेरिएंट पर 1500 रुपये के कैश डिस्काउंट के साथ ही 15 दिसंबर तक के लिए महज 12,725 रुपये के डाउन पेमेंट पर यह शानदार बाइक खरीदने का मौका है।
इसे भी पढ़ें :Market में आ रही मेड-इन-इंडिया Electric Car Mk1
Bajaj Platina पर डिस्काउंट ऑफर
बजाज ऑटो ने अपनी पॉपुलर बाइक Bajaj Platina के दो सेगमेंट Platina 100 और Platina 110 H-Gear पर भी कैश डिस्काउंट की घोषणा की है। बजाज प्लैटिना 100 पर 2800 रुपये और बजाज प्लैटिना 110 एच-गियर पर 2500 रुपये तक की छूट मिल रही है। इन सबके साथ इन बाइक्स पर 5 साल तक की स्टैंडर्ड वॉरंटी भी मिल रही है। प्लैटिना 100 की एक्स-शोरूम कीमत 58,605 रुपये और प्लैटिना 110 एच-गियर की कीमत 63,027 रुपये है।
इसे भी पढ़ें :Maruti Suzuki कार फाइनांस कराना हुआ और भी आसान












