spot_img

Car की चपेट में आने से किशोर की मौत, दो घायल

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

साहिबगंज : Car ने किशोर को रौंदा। गंभीर रूप से हो गया घायल। लोगों ने तत्काल पहुंचाया अस्पताल, मगर तबतक उसकी मौत हो गई। यह हादसा हुआ साहिबगंज जिले के राजमहल में राजमहल-उधवा एनएच-80 पर। यहां कोयला बाजार मोड़ के पास 10 दिसंबर की सुबह 14 साल का संन्यासी मंडल कार की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। उसके दो दोस्त को भी कार के धक्के से चोटें आई हैं।

दोस्तों के साथ बाजार जा रहा था किशोर

मृतक किशोर लखीपुर निवासी राजू मंडल का बेटा है। लड़का अपने दो दोस्तों के साथ कोयला बाजार की ओर जा रहा था। तभी मंडई जाने वाली मुख्य सड़क पर यह हादसा हुआ। कार ने पीछे से तीनों लड़कों को धक्का मारा। इसमें संन्यासी मंडल गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों लड़कों को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने संन्यासी को मृत घोषित कर दिया।

इसे भी पढ़ें : कभी जिसका नाम सुन कांप उठते थे लोग, अब करेगा वह होम डिलीवेरी खाना

Car के रौंदने के बाद परिजनों ने किया जाम

साहिबगंज जिले के राजमहल में राजमहल- उधवा एनएच 80 पर कोयला बाजार मोड़ के पास गुरुवार की सुबह कार की चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। उसके दो साथी घायल हो गये। दोनों बच्चों का इलाज चल रहा है। इधर, आक्रोशित ग्रामीणों ने कोयला बाजार-मंडई मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। परिवार के लोगों का का रो-रो कर बुरा हाल है।

इसे भी पढ़ें : लोकेश ऐसे थोड़े आया होगा, पूरी प्लानिंग की होगी उसने : शेखर अग्रवाल

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...

अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...

झारखंड में बरसाती मच्छरों का डंक डराने लगा, तीन बच्चों की मौ’त…

Ranchi : झारखंड में मानसून की दस्तक के साथ...

झारखंड की बेटियों का जलवा, इंग्लैंड-स्कॉटलैंड में दिखायेंगी दम…

Ranchi : झारखंड की धरती ने एक बार फिर साबित...