spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

चोरी की स्कूटी से करने गया था बड़का कांड, देखें फिर क्या हुआ

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : चोरी, लूटमार और छुराबाजी करने का आरोपी साजिद अंसारी उर्फ छोटू आज धरा गया। रांची की अरगोड़ा पुलिस ने उसे उसके ही घर से दबोचा। उसका घर कडरू के बगीचा टोली में है। इल्जाम है कि 21 साल के छोटू ने अरगोड़ा थाना इलाके से काले रंग की डीयो स्कूटी को (JH01AJ 0595) चुरा लिया था। अरगोड़ा थानेदार विनोद कुमार के कानों में खबरीलाल ने फूंक मारी कि स्कूटी को साजिद उर्फ छोटू ने चुराया है। इस काम में उसका साथ उसके एक दोस्त ने भी दिया। इस वक्त चोरी की गई स्कूटी और चोर दोनों घर पर हैं। थानेदार ने छोटू के घर पर धावा बोला और उसे दबोच लिया। वहीं, चोरी की गई स्कूटी भी बरामद कर ली गई।

चोरी की स्कूटी से की लूटपाट और छुरेबाजी

छोटू ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस को दिये अपने बयान में उसने बताया कि स्कूटी उसने अपने एक दोस्त के साथ मिल कर चुराई थी। वहीं बीते 23 अगस्त को चुटिया थाना इलाके में रेलवे फाटक के पास एक शख्स को छुरा मारकर जख्मी कर दिया था। उसका पर्स और मोबाइल भी लूट लिया था। लूटपाट करने के बाद अपने दोस्त के साथ भाग निकला था। इस कांड को अंजाम देने में उसने इसी चोरी की गई स्कूटी का इस्तेमाल किया था। छोटू ने अपने दोस्त के बारे में पुलिस को सब कुछ बता दिया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

इसे भी पढ़ें : वर्चस्व के खेल का नतीजा है खूनी टकराव… देखें

इसे भी पढ़ें : गाजियाबाद और दिल्ली के तस्करों का क्या हुआ हजारीबाग में… देखें

इसे भी पढ़ें : साफ सफाई करने गये एक गरीब की चली गई जान… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : बीच शहर में जमीन बनी जी का जंजाल, DIG की पहल पर क्या हुआ… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : स्कूल के बाहर अचानक चीखने चिल्लाने लगे स्टूडेंट्स… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

‘कोई माई का लाल कानून से नहीं खेल सकता’, CM की खुली चेतावनी…

Bihar : बिहार में अपराध और कानून व्यवस्था को...

शिक्षक आत्महत्या मामले में बड़ा एक्शन, BSA शालिनी गिरफ्तार…

Bihar : शिक्षक आत्महत्या मामले में लंबे समय से...

RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने का प्रयास, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात…

Ranchi : राजधानी रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक...

NEET परीक्षा से पहले Telegram बैन, हाईकोर्ट पहुंची कंपनी…

Delhi : नीट यूजी परीक्षा को लेकर टेलीग्राम और...