spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

NEET परीक्षा से पहले Telegram बैन, हाईकोर्ट पहुंची कंपनी…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Delhi : नीट यूजी परीक्षा को लेकर टेलीग्राम और केंद्र सरकार आमने-सामने आ गये हैं। केंद्र सरकार ने 21 जून को होने वाली नीट यूजी परीक्षा के मद्देनजर 22 जून तक टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया है। सरकार का कहना है कि परीक्षा के दौरान पेपर लीक और अफवाहों पर रोक लगाने के लिये यह कदम उठाया गया है। यह निर्णय एनटीए की सिफारिश पर लिया गया।

प्रतिबंध के खिलाफ कोर्ट पहुंचा Telegram

टेलीग्राम ने इस फैसले को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी है। मामला जस्टिस ताजस करिया की बेंच के समक्ष पहुंचा है, जिस पर सुनवाई होने वाली है। कंपनी का कहना है कि प्रतिबंध से उसके लाखों यूजर्स प्रभावित होंगे।

रिलायंस और WhatsApp पर लगाया आरोप

इस बीच टेलीग्राम के सीईओ पावेल ड्यूरोव ने दावा किया है कि रिलायंस समूह और व्हाट्सएप ने भारत में ऐप पर प्रतिबंध लगाने के लिये पैरवी की हो सकती है। हालांकि दूरसंचार क्षेत्र के एक वरिष्ठ सूत्र ने इन आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि ड्यूरोव ने रिलायंस कम्युनिकेशंस और रिलायंस इंडस्ट्रीज को लेकर भ्रम पैदा किया है।

हाईकोर्ट की सुनवाई पर टिकी निगाहें

अब इस पूरे मामले में सभी की नजर दिल्ली हाईकोर्ट की सुनवाई पर है। अदालत का रुख तय करेगा कि परीक्षा अवधि के दौरान टेलीग्राम पर लगी रोक जारी रहेगी या नहीं।

इसे भी पढ़ें : ब्लड शुगर कंट्रोल में मददगार हो सकता है करेला जूस, जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ…

इसे भी पढ़ें : भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

इसे भी पढ़ें : राजधानी रांची में ये है ‘रोग हांड़ी फेंका’ टोटका… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

इसे भी पढ़ें : दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

‘कोई माई का लाल कानून से नहीं खेल सकता’, CM की खुली चेतावनी…

Bihar : बिहार में अपराध और कानून व्यवस्था को...

शिक्षक आत्महत्या मामले में बड़ा एक्शन, BSA शालिनी गिरफ्तार…

Bihar : शिक्षक आत्महत्या मामले में लंबे समय से...

RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने का प्रयास, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात…

Ranchi : राजधानी रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक...