spot_img
spot_img

रांची के इस तालाब में समा गई कार, मातम में बदली खुशियां…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। रामगढ़ के बरलंगा ओपी इलाके से शादी समारोह से लौट रहे तीन लोग उस वक्त हादसे का शिकार हो गये, जब उनकी कार चालाडी गांव के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तालाब में जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार इतनी तेजी से पानी में समाई कि अंदर बैठे लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। कार में सवार शुभम गुप्ता ने किसी तरह हिम्मत जुटाई और तैरकर बाहर निकल आया। पानी से बाहर आते ही उसने शोर मचाया और गांव वालों को घटना की जानकारी दी।

देखते ही देखते गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत तमाड़ थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से तालाब में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। दोनों को आनन-फानन में तमाड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने 42 साल के करमजीत और 40 साल की रिंकी गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि कार सवार नशे की हालत में हो सकते थे, हालांकि पुलिस ने फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है। तमाड़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार मोदी ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है। वहीं तालाब में डूबी कार को क्रेन की मदद से बाहर निकालने का प्रयास जारी है।

 

इसे भी पढ़ें : बंगाल में ब’वाल, BJP नेता सुवेंदु अधिकारी के PA की सरेराह ह’त्या… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : अब ‘वंदे मातरम’ का अपमान करने पर तीन साल की जेल…

इसे भी पढ़ें : बेकार न जाने दें बच्चों का समर वेकेशन, इन 3 स्मार्ट गेम्स से बनाये होशियार…

इसे भी पढ़ें : 10 हजार KM दूर बैठा डॉक्टर और ऑपरेशन सफल… जानें कैसे

इसे भी पढ़ें : गढ़वा में पानी-बिजली संकट को लेकर घड़े फूटे, गुस्सा उबाल पर…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...

चौपारण की खुशबू यादव ने BPSC में हासिल की कामयाबी…

Chouparan : संसाधनों की कमी और बड़े शहरों की...