7 साल के इशांक ने रचा इतिहास, CM हेमंत ने किया सम्मानित

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची का सात साल का नन्हा तैराक इशांक सिंह अब सिर्फ झारखंड ही नहीं, पूरे देश के लिए गर्व का नाम बन चुका है। महज 7 साल की उम्र में इशांक ने वो कारनामा कर दिखाया, जिसे बड़े-बड़े प्रोफेशनल स्विमर्स भी चुनौती मानते हैं। भारत और श्रीलंका के बीच स्थित 29 किलोमीटर लंबे चुनौतीपूर्ण पाल्क स्ट्रेट को लगातार 9 घंटे 50 मिनट तैरकर पार कर इशांक ने विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इसी ऐतिहासिक उपलब्धि पर गुरुवार को CM हेमंत सोरेन ने कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में इशांक सिंह को सम्मानित किया।

CM ने इशांक को 5 लाख रुपये का चेक, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इशांक सिंह ने अपने साहस, अनुशासन और मेहनत से झारखंड का नाम देश-दुनिया में रोशन किया है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक बच्चे की जीत नहीं, बल्कि पूरे राज्य के लिए गौरव का क्षण है। CM बोले कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है। खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक सुविधाएं और जरूरी संसाधन उपलब्ध कराये जा रहे हैं ताकि झारखंड के युवा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि इशांक जैसे प्रतिभाशाली बच्चों को बेहतर प्लेटफॉर्म देने के लिए सरकार हर संभव मदद करेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य में तैराकी प्रशिक्षण और सुविधाओं के विस्तार के लिए जल्द कार्ययोजना तैयार की जाये। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने इशांक के माता-पिता और उनके कोच को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम में खेल मंत्री सुदिव्य कुमार, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, खेल विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी और तैराकी संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।

7 साल के इशांक ने रचा इतिहास, CM हेमंत ने किया सम्मानित
 
7 साल के इशांक ने रचा इतिहास, CM हेमंत ने किया सम्मानित
 
7 साल के इशांक ने रचा इतिहास, CM हेमंत ने किया सम्मानित
 

 

इसे भी पढ़ें : रांची के इस तालाब में समा गई कार, मातम में बदली खुशियां…

इसे भी पढ़ें : बंगाल में ब’वाल, BJP नेता सुवेंदु अधिकारी के PA की सरेराह ह’त्या… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : अब ‘वंदे मातरम’ का अपमान करने पर तीन साल की जेल…

इसे भी पढ़ें : बेकार न जाने दें बच्चों का समर वेकेशन, इन 3 स्मार्ट गेम्स से बनाये होशियार…

इसे भी पढ़ें : 10 हजार KM दूर बैठा डॉक्टर और ऑपरेशन सफल… जानें कैसे

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ITR फाइलिंग शुरू, आयकर विभाग ने जारी की नई यूटिलिटीज

Kohramlive : इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरने वाले करदाताओं...

झारखंड में दो रोज जबरदस्त आंधी-तूफान का अलर्ट… जानें कब

Ranchi : झारखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल...

घर लौट रहे प्रॉपर्टी डीलर को मा’र दी गो’ली…

Bihar : बिहार के नालंदा में देर रात एक...

पेट्रोल-डीजल के बाद CNG भी हुई महंगी… जानें कितनी

Kohramlive : आम लोगों को शुक्रवार को महंगाई का...

NEET-UG 2026 की नई तारीख का ऐलान, इस रोज होगा एग्जाम

Kohramlive : लाखों मेडिकल अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट...