Kohramlive : हिमालय की बर्फीली वादियों से एक ऐसी खबर आई है, जिसने करोड़ों शिवभक्तों के मन में भक्ति की नई ज्योति जला दी है। बर्फ से ढकी पवित्र गुफा में एक बार फिर बाबा बर्फानी अपने भक्तों को दर्शन देने के लिये प्रकट हो गये हैं। अमरनाथ गुफा से सामने आई ताजा तस्वीरों और वीडियो में प्राकृतिक रूप से बने हिम शिवलिंग का भव्य और पूर्ण आकार दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि हिमलिंग इस बार करीब 7 से 10 फीट ऊंचाई में नजर आ रहा है।
पहली तस्वीर ने बढ़ाई भक्तों की बेचैनी
हर साल की तरह इस बार भी यात्रा शुरू होने से पहले निरीक्षण के लिये गई टीम पवित्र गुफा से बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर लेकर लौटी है। तस्वीरों और वीडियो में सुरक्षाबलों के जवान हिम शिवलिंग के दर्शन करते दिखाई दे रहे हैं। माना जा रहा है कि यह वीडियो सुरक्षा रेकी के दौरान बनाया गया। सूत्रों के मुताबिक यह तस्वीरें और वीडियो 19-20 मई के आसपास के हैं, हालांकि अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
पूर्ण स्वरूप में प्रकट होना शुभ संकेत
बर्फ से बने विशाल हिम शिवलिंग का दिव्य स्वरूप देखकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है। शिवभक्त इसे बेहद शुभ संकेत मान रहे हैं। सोशल मीडिया पर जैसे ही बाबा बर्फानी की तस्वीरें सामने आईं, देशभर में आस्था की लहर दौड़ गई। लोग “हर हर महादेव” और “बम बम भोले” के जयकारों के साथ तस्वीरें साझा कर रहे हैं।
3 जुलाई से शुरू होगी पवित्र यात्रा
Shri Amarnathji Shrine Board के अनुसार वर्ष 2026 की 57 दिवसीय अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त रक्षाबंधन तक चलेगी। यात्रा के लिये पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों से पंजीकरण पहले ही शुरू हो चुका है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक अब तक साढ़े तीन लाख से ज्यादा श्रद्धालु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। दोनों यात्रा मार्गों पर बर्फ हटाने का काम तेजी से चल रहा है। वहीं जिला प्रशासन, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां लगातार समीक्षा बैठकें कर रही हैं। इधर, श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि
- बिना पंजीकरण यात्रा न करें
- सिर्फ आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें
- मौसम और स्वास्थ्य संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन जरूर करें
हिमालय की गोद में बसे बाबा बर्फानी के दरबार से आई यह पहली झलक अब करोड़ों श्रद्धालुओं के लिये आस्था, उम्मीद और उत्साह का नया संदेश बन चुकी है।
इस वर्ष अमरनाथ बाबा बर्फानी का पहला दिव्य दर्शन
जय बाबा बर्फानी🙏 pic.twitter.com/5aXdr9hNGa
— अजय प्रताप सिंह (Ajay) (@iAjaySengar) May 23, 2026
इसे भी पढ़ें : केवल एक वोट ने बदल दी किस्मत…
इसे भी पढ़ें : मां का कटा हाथ देख उबला बेटा, 100 से ज्यादा जवान पहुंचे पुलिस कमिश्नर ऑफिस…
इसे भी पढ़ें : चलती बस से उतार मा’र कर जंगल में गाड़ दिया श’व… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : ‘वर्दी भत्ता दिलवा देहू हुजूर’ पुलिस का छलका दर्द, गाना वायरल…
इसे भी पढ़ें : तपती सड़कों पर अब सरकार बनेगी छांव…






