KohramLive : वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 5 रन से हरा दिया। यह ऑस्ट्रेलिया की चौथी जीत है, वहीं न्यूजीलैंड की दूसरी हार है। अंक तालिका में दोनों टीमों की स्थिति लगभग एक जैसी हो गई है। टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले गेंदबाजी करने का का फैसला लिया। ऑस्ट्रेलिया 388 रन बनाये। वहीं, जवाब में न्यूजीलैंड 383 रन ही बना पाया और 5 रन से मैच हार गया। मैच बेहद रोमांचक मोड़ में आ गया था। आखिरी गेंद में 6 रन की जरूरत थी, लेकिन न्यूजीलैंड के लॉकी फर्ग्यूसन छक्का नहीं मार सके।
वर्ल्ड कप के आज के मैच में ऑस्ट्रेलिया ने ट्रेविस हेड के 109 और डेविड वॉर्नर के 81 रनों की बदौलत 49.2 ओवर में 388 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। मैक्सवेल ने 41, इंग्लिस ने 38 और कमिंस ने 37 रन बनाये। न्यूजीलैंड के लिए ट्रेंट बोल्ट और ग्लेन फिलिप्स ने 3-3 विकेट झटके। वहीं, सैंटनर को 2 और मैट हेनरी-जेम्स निशन को 1-1 विकेट मिले। वहीं 389 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड 9 विकेट खोकर 383 रन ही बना सका। न्यूजीलैंड की तरफ से रचिन रवींद्र ने 116 रन बनाये। जेम्स नीशम ने 58 और डेरिल मिचेल ने 54 रन की पारी खेली। यंग ने 32 और कॉन्वे ने 28 रन बनाये। ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम जैम्पा ने 3 विकेट लिये। जोश हेजलवुड और पैट कमिंस को 2-2 विकेट मिले। ग्लेन मैक्सवेल ने 1 विकेट लिया।
इसे भी पढ़ें : टक्कर इतनी भयानक कि उड़ गये परखच्चे, फिर क्या हुआ… देखें
इसे भी पढ़ें : “X” यूज करने वालों के लिए बड़ी खबर… जानें क्या
इसे भी पढ़ें : 51 हजार से ज्यादा घरों को PM मोदी ने दिया दिवाली गिफ्ट… जानें
इसे भी पढ़ें : पति कमाने परदेश गया, बीवी भांजे को दिल दे गई, फिर क्या हुआ… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग का एक गांव ऐसा, जहां बेटियां जन्म नहीं ले पाती… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : “सर-सर, बचा लीजिए… गोली मा*र भाग गया”… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : ‘ए राजा! तुम कहां हो, तेरी मां पुकार रही है’… देखिये रूह कंपाने वाला वीडियो
इसे भी पढ़ें : रांची की इंद्राणी रॉय के माथे सजा मुकुट, मिसेज क्वीन का मिला ताज… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : टूटे हाथ की बोली लगाई 4 लाख, यहां केवल 49 हजार में हो गया ऑपरेशन












