UP : कहते हैं खुदा जब हुस्न देता है तो नजाकत आ ही जाती है। जब इंस्टाग्राम पर उसके फॉलोवर्स की संख्या तेजी से बढ़ने लगी तब सिपाही प्रियंका मिश्रा ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया। इंस्टाग्राम पर धमक जमाने के बाद महिला सिपाही प्रियंका मिश्रा इस्तीफा देकर पुलिस सेवा को बाय-बाय कर गई। नौकरी छोड़ने के बाद प्रियंका मॉडलिंग या एक्टिंग के फील्ड में जाना चाहती थी। एक वेब सीरीज से उसे ऑफर भी मिला था। फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाली प्रियंका को किस्मत ने दगा दिया। एक वेब सीरीज में सफर शुरू होने से पहले ही सबकुछ खत्म हो गया। भागी-भागी फिर लौटी अपने एक आला पुलिस अधिकारी के पास। अपना भूल-चूक मानते हुये वह बहुत गिड़गिड़ाई। उनसे कहा कि उसकी माली हालत बहुत खराब हो गई है, दया कर फिर से उसे सिपाही की नौकरी दे दी जाये। प्रार्थनापत्र देकर उसने पुलिस आयुक्त डाॅ. प्रीतिंदर सिंह से आग्रह किया कि वो बहुत दिक्कत में है, फिर से उसे सेवा में पुनः वापसी कर ली जाये। आला अधिकारी का दिल पसीज गया, वो उसे फिर से डिपार्टमेंट में मौका देने को राजी हो गये। पुनः बहाली को लेकर प्रोसेस शुरू हो गया। उसे नौकरी मिल भी गई, पर 48 घंटे में चली भी गई।
पुलिस आयुक्त डाॅ. प्रीतिंदर सिंह ने मीडिया को बताया कि प्रियंका मिश्रा ने प्रार्थनापत्र दिया था। इसमें आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने, जीवन यापन में कठिनाई का हवाला देते हुए सेवा में पुन: वापसी का आग्रह किया। सहायक पुलिस आयुक्त कार्यालय को जांच दी गई। संयुक्त निदेशक, अभियोजन से विधिक राय ली गई। उन्होंने नियुक्ति प्राधिकारी की ओर से निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए स्वविवेक के अनुसार निर्णय लिए जाने के लिए राय दी। त्यागपत्र के बाद सेवा में पुनः वापसी संबंधित नियमावली और आदेशों के लिए समस्त पत्राचार को पुलिस मुख्यालय भेजा जाना चाहिए था। इसके बाद ही अग्रिम आदेश पारित कराया जाना चाहिए था। मगर, लिपिक जितेंद्र ने ऐसा नहीं किया। तथ्यों को संज्ञान में लाये बिना ही महिला सिपाही को पुन: सेवा के लिए 18 अक्तूबर को आदेश पारित करा लिया। यह नियम के खिलाफ किया। लिपिक को निलंबित किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को जांच दी गई है। महिला आरक्षी को पुन: सेवा लेने का आदेश भी निरस्त कर दिया गया।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कानपुर की रहने वाली प्रियंका मिश्रा साल 2020 के 10 अक्तूबर को पुलिस विभाग में सिपाही बनी थी। 24 अगस्त 2021 को उनका सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। प्रियंका मिश्रा उस समय थाना MM गेट में महिला हेल्प डेस्क पर तैनात थीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर रिवाल्वर हाथ में लेकर रील बनाई थी। उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया था। ड्यूटी पर रहते हुए रील बनाने पर कई लोगों ने सवाल उठाये थे। मामला तत्कालीन SSP तक पहुंचा, जिसके बाद सिपाही प्रियंका को लाइन हाजिर कर दिया गया। इससे आहत होकर उसने त्यागपत्र दे दिया। यह इस्तीफा SSP ने मंजूर कर लिया था।
इसे भी पढ़ें : पुलिस संस्मरण दिवस : बलिदानी शहीदों को दिया गया सम्मान… देखें
इसे भी पढ़ें : झारखंड के लोगों की दिल्ली में गई जान… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग का एक गांव ऐसा, जहां बेटियां जन्म नहीं ले पाती… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : “सर-सर, बचा लीजिए… गोली मा*र भाग गया”… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :Women’s Asian Champions Trophy : जापानी हॉकी टीम पहुंची रांची, एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत…
इसे भी पढ़ें :IND vs NZ : टीम इंडिया ने टॉस जीतकर चुनी…
इसे भी पढ़ें :पूजा पंडालों में बारिश डाल सकती है खलल, आज मौसम ऐसा…
इसे भी पढ़ें : एक-एक कर 70 लोग पहुंचे हॉस्पिटल, इन अधिकारियों को शोकॉज…
इसे भी पढ़ें : चेक बाउंस हुआ तो खुला बड़ा राज… देखें क्या
इसे भी पढ़ें : रांची में 22 से 24 तक 24 घंटे तैनात रहेंगे डॉक्टर्स, पांच जगहों पर 108 एंबुलेंस सेवा






