spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

रांची में 22 से 24 तक 24 घंटे तैनात रहेंगे डॉक्टर्स, पांच जगहों पर 108 एंबुलेंस सेवा

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : दुर्गा पूजा के दौरान रांची में 22 से 24 अक्टूबर तक 24 घंटे डॉक्टर्स तैनात रहेंगे। पांच जगहों पर 108 एंबुलेंस से सेवा बहाल रहेगी। इस संबंध में रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा और पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा ने दुर्गा पूजा में श्रद्धालुओं की भीड़ और आपात स्थिति से निपटने के लिए कई निर्देश दिये हैं।

इसके तहत आकस्मिक चिकित्सा व्यवस्था बनाये रखने के लिए तीन सदस्यीय चिकित्सा दल का गठन किया गया है। इनमें डॉक्टर्स, सपोर्टिंग स्टाफ और एंबुलेंस ड्राइवर को डिप्यूट किया गया है। चिकित्सा दल को जिला भंडार से आकस्मिक उपचार सामग्री, दवा और अन्य समान से लैस होकर अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर तैनात रहने का आदेश दिया गया है। इस दौरान यदि किसी प्रकार की लापरवाही हुई तो ड्यूटी पर तैनात चिकित्सा दल जिम्मेवार होंगे।

इन जगहों पर तैनात रहेगा चिकित्सा दल

फिरायालाल चौक

  • सुबह 6:00 बजे से दिन के 2:00 बजे तक – डॉ कुलकांत एक्का, चिकित्सा पदाधिकारी सीएचसी, नामकुम व अन्य।
  • दिन के 2:00 बजे से 9:00 बजे रात तक – डॉ अतिरंजन कुमार, सीएचसी सिल्ली व अन्य।
  • रात 9:00 बजे से सुबह 6:00 तक – डॉ तारीक अनवर, सीएचसी बुढ़मू व अन्य।

सदर थाना, कोकर

  • सुबह 6:00 बजे से दिन के 2:00 बजे तक – डॉ वेंकटेश कात्यायन, चिकित्सा पदाधिकारी, पीएचसी पिठोरिया।
  • दिन के 2:00 बजे से 9:00 बजे रात तक – डॉ संजीव सत्यम होरो, चिकित्सा पदाधिकारी, सीएचसी अंगड़ा व अन्य।
  • रात 9:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक – डॉ अकमल, चिकित्सा पदाधिकारी, सीएचसी तमाड़ व अन्य।

नगर नियंत्रण कक्ष

  • सुबह 6:00 बजे से दिन के 2:00 बजे तक – डॉ मनोज कुमार महतो, जनरल हॉस्पिटल ब्रम्बे व अन्य।
  • दिन के 2:00 बजे से 9:00 बजे रात तक – डॉ अजीजुर्र रब, चिकित्सा पदाधिकारी बुंडू व अन्य।
  • रात 9:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक – डॉ मोहम्मद अली अशरफी, चिकित्सा पदाधिकारी, गुरुबाजपुर रातू व अन्य।

इन जगहों पर तैनात रहेंगी 108 एंबुलेंस सेवा (पारा कर्मी के साथ)

  1. जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र – प्रतिदिन शाम 4:00 बजे से रात 12:00 तक।
  2. तुपुदाना ओपी क्षेत्र – प्रतिदिन शाम 4:00 बजे से रात 12:00 तक।
  3. वृंदावन कॉलोनी दुर्गा पूजा समिति, चिरौंदी बोरेया रोड – प्रतिदिन शाम 4:00 बजे से रात 12:00 तक।
  4. सुजाता चौक – प्रतिदिन शाम 4:00 बजे से रात 12:00 तक।
  5. रातू रोड (पिस्का मोड़) – प्रतिदिन शाम 4:00 बजे से रात 12:00 तक।

इसे भी पढ़ें : झारखंड के लोगों की दिल्ली में गई जान… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...