Ranchi : भोली-भाली महिलाओं को अपने जाल में फंसा कर उनसे रुपये ऐंठने वाला शातिर विकास सत्यम पुलिस के हत्थे चढ़ गया। महिलाओं को हेल्थ पॉलिसी और लोन दिलाने का झांसा देकर पैसे ठगना इसकी फितरत। उसे रांची की सुखदेवनगर पुलिस ने बिहार के बेतिया से दबोचा है। विकास यहीं का रहने वाला है। रांची के सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने खुलासा किया कि शातिर विकास अबतक 186 महिलाओं को अपना शिकार बना चुका है। इस काम में उसका दोस्त सुरेश केरकेट्टा भी साथ देता था। पुलिस उसे भी खोज रही है।
कोलकाता की IIFL कंपनी के रिजनल ऑफिसर प्रकाश मंडल ने विकास और सुरेश के खिलाफ सुखदेवनगर में ठगी का मामला दर्ज कराया था। IIFL की एक ब्रांच ऑफिस रांची के रातू रोड स्थित वेस्टर्न टॉवर के पांचवे तल्ले पर है। विकास सत्यम और सुरेश यहीं काम करते थे। विकास का ओहदा यहां असिस्टेंट सेल्स मैनेजर का था। यहीं से दोनों महिलाओं को अपने झांसे से लेकर चूना लगाने का काम करते थे।
जानकारी के अनुसार यह दोनों महिलाओं द्वारा दिए गये कागजात और चेक पर कंपनी की फर्जी मुहर लगा देते थे। ऐसा ही 2 लाख का एक चेक इन्होंने समूह के एक ग्रुप लीडर को दिया। जो बाउंस हो गया। इसके बाद ही सारा खेल सामने आ गया। रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा के निर्देश पर सिटी एसपी की देखरेख में विशेष टीम का गठन किया गया। सुखदेवनगर थानेदार विनोद कुमार की लीडरशिप में SI कंचन कुमार प्रजापति और राज गुप्ता को आगे का टास्क सौंपा गया। तफ्तीश के क्रम में टीम बिहार तक पहुंच गई। बेतिया के बानूछापर गांव से विकास को धर दबोचा। पूछताछ के बाद विकास को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
इसे भी पढ़ें : रांची में 22 से 24 तक 24 घंटे तैनात रहेंगे डॉक्टर्स, पांच जगहों पर 108 एंबुलेंस सेवा
इसे भी पढ़ें : झारखंड के लोगों की दिल्ली में गई जान… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : पुलिस में नौकरी का सुनहरा मौका…
इसे भी पढ़ें : पुलिस संस्मरण दिवस : बलिदानी शहीदों को दिया गया सम्मान… देखें
इसे भी पढ़ें : NED vs SL: नीदरलैंड ने जीता टॉस चुनी…












