Palamu(Akhilesh Kumar) : यमुना एक्सप्रेस वे पर भयानक हादसा हो गया। यहां एक अज्ञात गाड़ी ने इको वैन में जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि वैन का बैलेंस बिगड़ा और वैन पलट गई। वैन के परखच्चे उड़ गये।

वैन में 8 लोग सवार थे। मौके पर चीख-पुकार मच है। वैन में सवार 5 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। ड्राइवर को छोड़कर यह सभी एक ही परिवार के थे। बचे हुये तीन बच्चे बुरी तरह जख्मी हुये है। उन्हें इलाज के लिए जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह सभी दिल्ली से झारखंड आ रहे थे।

खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह सभी साउथ दिल्ली के थाना कालिंदी कुंज क्षेत्र के मदनपुर खादर के जेजे कॉलोनी में रहते है। यह लोग मूल रूप से झारखंड के पलामू के रहनेवाले है। मृतकों में 38 साल का उपेंद्र बैठा, उसका भाई विजेंद्र बैठा, बिजेंद्र की पत्नी कांति देवी, बेटी ज्योति कुमारी और ड्राइवर सुरेश बैठा शामिल है। जबकि घायलों में उपेन्द्र का बेटा सूरज, बिजेंद्र का बेटा आयुष और आर्यन शामिल है।पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।

घटना के बारे में जो बातें सामने आई उसके मुताबिक 10 दिन पहले ही मृतक उपेंद्र बैठा व बिजेंद्र बैठा के बहनोई की मौत हुई थी। उसी के श्राद्धकर्म में शामिल होने यह सभी दिल्ली से झारखंड के पलामू के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के कचरा गांव आ रहे थे। तभी बीती रात यह हादसा हो गया। यह लोग दिल्ली में रहकर मजदूरी करते थे। घटना के बाद से उनके घरों में कोहराम मच गया।

इसे भी पढ़ें : गगनयान मिशन टेस्ट की सफल लॉन्चिंग …
इसे भी पढ़ें :राजधानी में बेखौफ अपराधियों ने तीन युवकों को मा*री गोली, मचा तहलका… जानें
इसे भी पढ़ें :घर में खोल रखी थी नकली शराब की फैक्ट्री, फिर क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें :लोगों को हाईटेक मेडिकल फैसिलिटी मुहैया कराना सर्वोच्च प्राथमिकता : सीएम
इसे भी पढ़ें :झारखंड में सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी… जानें क्या
इसे भी पढ़ें :“Tiger 3” के पहले सॉन्ग की पहली झलक…देखें
इसे भी पढ़ें : देश को मिली पहली रैपिड ट्रेन…
इसे भी पढ़ें : AK-47 के साथ धराया कुख्यात नक्सली, मुड़ी पर इतना इनाम…










