Kohramlive Desk : अब शहरुख खान के बेटे आर्यन खान का पासपोर्ट शीघ्र वापस हो जाएगा। इस संबंध में विशेष एनडीपीएस अदालत ने बुधवार को ऑर्डर दिया है। बता दें पिछले साल ड्रग-ऑन-क्रूज मामले में एनसीबी से क्लीन चिट मिलने के बाद शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने विशेष एनडीपीएस अदालत के समक्ष अपना पासपोर्ट वापस करने के लिए याचिका दायर कर थी। आर्यन को एनसीबी ने पिछले साल अक्टूबर में एक कथित ड्रग मामले में गिरफ्तार किया था, लेकिन जांच एजेंसी ने मामले की जब चार्जशीट दायर की तो इसमें आर्यन खान का नाम नहीं था।
3 अक्टूबर को आर्यन की हुई थी गिरफ्तारी
एनसीबी ने पर्याप्त सबूतों की कमी के कारण आर्यन और पांच अन्य को छोड़ दिया। जमानत की शर्तों के मुताबिक आर्यन खान ने अपना पासपोर्ट कोर्ट में जमा कर दिया था। आर्यन को एनसीबी ने पिछले साल 3 अक्टूबर को मुंबई के तट पर गोवा जाने वाले एक क्रूज जहाज पर छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया था। बॉम्बे हाई कोर्ट से जमानत मिलने से पहले आर्यन ने 20 दिन से अधिक समय जेल में बिताया था।
इसे भी पढ़ें : वन डे में टीम इंडिया शेर के सामने इंग्लैंड ढेर
इसे भी पढ़ें :बाबा नगरी में बिछा डाली खुशियों की चादर
इसे भी पढ़ें :बेरोजगार युवकों को सरकार हर माह दे रही 1500 रुपये… करना होगा यह काम
इसे भी पढ़ें :पूरी नींद भी है जरूरी, देखें क्यों….
इसे भी पढ़ें :ऐतराज जताने वाले मामा का क्या हाल किया… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :नहीं रहे सीएम हेमंत सोरेन के PA
इसे भी पढ़ें :पाकुड़ में ब*मबाजी… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : OMG! रोहित के छक्के से बच्ची जख्मी, देखें हिटमैन का करारा शॉट






