KohramLive : Ind Vs Eng के बीच तीन वनडे मैचों का सीरीज शुरू हो गया। पहला मैच मंगलवार को ओवल में खेला गया। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के एक करारे शॉट से मैच देखने आई मासूम बच्ची जख्मी हो गई। चोट लगने के बाद इंग्लैंड की मेडिकल टीम तुरंत बच्ची के पास पहुंची और उसे फर्स्ट एड दिया। इस दरम्यान मैच 5 मिनट के लिए रुका रहा। वहीं, रोहित ने चोट लगने पर चिंता जताई और बच्ची का हाल-चाल जाना।
इंडियन टीम की बैटिंग थी। 5वें ओवर में स्ट्राइक पर रोहित शर्मा थे। इंग्लैंड की ओर से डेविड विली बॉलिंग कर रहे थे। ओवर की पहली और दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं बना। वहीं, तीसरी गेंद शॉट पिच थी। जिसे रोहित ने स्कॉयर लेग ब्राउंड्री की तरफ मार दिया। गेंद स्टैंड में बैठी छोटी बच्ची को जा लगी। खुदा का शुक्र था कि बच्ची को ज्यादा गंभीर चोट नहीं आई। वहीं, रोहित बच्ची को चोट लगने की वजह से दुखी नजर आए। इंग्लैंड की टीम ने तुरंत स्टैंड में बच्ची को देखने के लिए मेडिकल टीम भेजी। बच्ची के स्वस्थ होने की खबर के बाद फिर से खेल शुरू हुआ।
This six of #RohitSharma hit a little girl… #ENGvsIND pic.twitter.com/tvVAzhywGs
— KohramLive (@KohramLive) July 13, 2022
रोहित के छक्के से टूट चुकी है दर्शक की नाक
इसी साल भारत और श्रीलंका के बीच बेंगलुरु में खेले गए पिंक-बॉल टेस्ट के दौरान रोहित शर्मा के छक्के से एक दर्शक की नाक की हड्डी टूट गई थी। 22 साल के दर्शक गौरव विकास के मुंह पर गेंद जाकर लगी थी। नाक पर गेंद लगने के बाद पहले गौरव को स्टेडियम में मौजूद मेडिकल टीम ने प्राथमिक उपचार दिया और इसके बाद नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। चोट ज्यादा गहरी नहीं थी इसलिए सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ी थी। टांका लगने के बाद गौरव को अस्पताल से घर भेज दिया गया था।
This six of #RohitSharma hit a little girl hope she is fine #ENGvsIND pic.twitter.com/uzg6MhSnco
— Abhishek (@itz_abhishek_45) July 12, 2022
रोहित ने 58 गेंद में सबसे ज्यादा नाबाद 76 रन बनाए
मैच में रोहित शर्मा ने 58 गेंद में सबसे ज्यादा नाबाद 76 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 5 छक्के जड़े। उनका स्ट्राइक रेट 131 का रहा। ये वनडे करियर में हिटमैन का 45वां अर्धशतक है। 111 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने अपने एक भी विकेट नहीं गंवाए।
View this post on Instagram
इसे भी पढ़ें : बाबा नगरी में बिछा डाली खुशियों की चादर
इसे भी पढ़ें : तमिलनाडु में फंसी चाईबासा की 6 लड़कियां को हेमंत सरकार ने कराया मुक्त… देखें कैसे















