spot_img

पूरी नींद भी है जरूरी, देखें क्यों….

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : तन-मन को बेहतर बनाये रखने के लिये पूरी नींद भी जरूरी है। आमतौर पर सेहतमंद रहने की खातिर खाने पीने और जीवन शैली पर ज्यादा फोकस करने पर जोर देने की सलाह दी जाती है। हालिया शोध यह कहता है कि बेहतर सेहत के लिये आहार और व्यायाम के साथ बेहतर नींद लेना भी जरूरी है। नींद पूरी कर कई तरह की क्रोनिक बीमारियों के जोखिम से बचा जा सकता है। हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि कई कारणों से पिछले कुछ वर्षों में लोगों के लिए नींद हराम हो गई है। अच्छी और पूरी नींद लेना एक बड़ी चुनौती बन गई है।

एलन मस्क ने भी दिए टिप्स

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि अगर कोई तनावमय जिंदगी जी रहा हो या फिर पहले से ही किसी तरह की बीमारी से ग्रसित है तो नींद कम आने की शिकायत आ सकती है। बेहतर और पूरी नींद हासिल करने के मसले पर नामी गिरामी टेस्ला कंपनी के सीईओ एलन मस्क ने कुछ टिप्स दिए हैं, उन्होंने अपने एक ट्वीट में कहा है कि बेहतर नींद पाने के दो उपाय कारगर साबित हो सकते हैं। पहला- बिस्तर से सिर को 3-5 सेंटीमीटर की ऊंचाई पर रखें, इसके लिए आप तकिये का सहारा ले सकते हैं, वहीं दूसरा- सोने से तीन घंटे पहले तक कुछ भी न खायें।

इसे भी पढ़ें : तमिलनाडु में फंसी चाईबासा की 6 लड़कियां को हेमंत सरकार ने कराया मुक्त… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : भैंसुर मेरा सुहाग उजाड़ डाला : ज्योति || इल्जाम गलत और झूठा, सच चौंका देगा : भैंसुर… देखें CCTV

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ब्लड शुगर कंट्रोल रखने के लिये रात में ये उपाय करें…

Kohramlive : डायबिटीज आज दुनिया की सबसे आम लाइफस्टाइल बीमारियों...

हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम होगा पहले से कहीं आसान…

Kohramlive : देश की स्वास्थ्य व्यवस्था अब तेजी से...

मानसून में बच्चों को इन चीजों को खिलाने से बचाना बेहतर, वर्ना…

Kohramlive : मानसून में बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

दवा लेते समय लोग सबसे ज्यादा करते हैं ये गलतियां… जानें

Kohramlive : बीमारी चाहे छोटी हो या बड़ी, दवा...