spot_img
spot_img
spot_img

नहीं रहे सीएम हेमंत सोरेन के PA

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन के निजी सहायक (पीए) अशोक कुमार सिन्हा नहीं रहे। आज उनका निधन हो गया। अशोक सिन्हा के असामयिक निधन पर सीएम हेमंत सोरेन गहरा दु:ख जताया है। मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि श्री सिन्हा का निधन मेरे और मेरे परिवार के लिए व्यक्तिगत और अपूरणीय क्षति है। श्री सिन्हा जी के आकस्मिक निधन की खबर से मन व्यथित है। मुझे लम्बे समय से उनका साथ मिला। श्री सिन्हा एक सुलझे हुए कुशल व्यक्तित्व के दक्ष कर्मी थे। उनके निधन से हमसभी लोग काफी दु:खी हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। मौके पर सीएम हेमंत सोरेन ने दिवंगत सिन्हा के न्यू एरिया मोरहाबादी स्थित आवास पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा नमन किया। मौके पर मुख्यमंत्री ने दिवंगत सिन्हा के परिजनों को ढाढ़स बंधाया तथा गहरी संवेदना प्रकट की।

रिम्स में इलाज के दरम्यान तोड़ा दम

सीएम के निजी सहायक अशोक कुमार सिन्हा का आज रिम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया। श्री सिन्हा पिछले एक सप्ताह से ब्रेन स्ट्रोक से संबंधित बीमारी से ग्रसित थे और रिम्स में विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में इलाजरत थे। वर्तमान में दिवंगत श्री सिन्हा मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री के निजी सहायक (पीए) के पद पर कार्यरत थे।

सीएम के आवासीय कार्यालय के कर्मियों ने दी श्रद्धांजलि

मौके पर मुख्यमंत्री के मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद एवं वरीय आप्त सचिव सुनील कुमार श्रीवास्तव ने भी दिवंगत श्री सिन्हा के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय के सभी पदाधिकारी तथा कर्मियों ने भी शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत सिन्हा को श्रद्धांजलि दी तथा परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

इसे भी पढ़ें : OMG! रोहित के छक्के से बच्ची जख्मी, देखें हिटमैन का करारा शॉट

इसे भी पढ़ें : तमिलनाडु में फंसी चाईबासा की 6 लड़कियां को हेमंत सरकार ने कराया मुक्त… देखें कैसे

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेलगाम हो गये हैं कुछ अधिकारी, पंकज मिश्र ने CM को भेजा पत्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

JBVNL के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

जरियागढ़ थाना का घेराव, गांववाले बोले, निर्दोष को फंसाया गया…

Khunti : खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के लापा...

रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…

Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे...

गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें

Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल-तुंजू...