spot_img
spot_img

बाबा नगरी में बिछा डाली खुशियों की चादर

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

KohramLive : आज का दिन सचमुच देवघर के लिए मंगलमय रहा। पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देवघर में बने नये एयरपोर्ट और एम्स का फीता काटा। मौके पर झारखंड के गर्वनर रमेश बैस, सीएम हेमंत सोरेन, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे भी मौजूद थे। पीएम मोदी ने देवघर में एक रोड शो भी किया। बाबा भोलेनाथ के आगे मत्था टेक पीएम ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना भी की।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ऐलान किया कि झारखंड के बोकारो, दुमका और जमशेदपुर में भी एयरपोर्ट बनेंगे। पीएम मोदी के रोड शो में लोग जितने उत्साह से शामिल दिखे, वह नजारा ही गजब का था। रोड शो के दौरान आलम यह था कि बार-बार भीड़ को कंट्रोल करना पड़ रहा था। हर शख्स पीएम के करीब जाकर उनके साथ सेल्फी लेने को बेचैन था। पीएम मोदी ने सबका अभिवादन किया। देवघर की धरती पर आज कुछ अलग सा नजारा था। चारों तरफ रंग-बिरंगी रोशनी से नहाती सड़कें और सजी-धजी हर गली इस बात की गवाह थी कि आज कुछ खास है। भोलेबाबा ने अपनी रहमत से बाबा नगरी में खुशियों की चादर बिछा डाली। सबके मन में एक अजीब सा उत्साह उमंग और तरंग। सड़क के दोनों ओर साड़ी पहनी महिलाएं और पारंपरिक वेष-भूषा में पुरुषों की मौजूदगी अलग समां बांध गई।

पीएम नरेंद्र मोदी ने पूरी आस्था के साथ झुककर देवताओं को प्रणाम किया। शांत भाव से महादेव के मंदिर परिसर में पहुंचे और फिर पारंपरिक तरीके से पूजा-अर्चना की। मंदिर में पुजारी ने पीएम मोदी के कपाल पर सफेद चंदन का टीका लगाया। जिस तरह से प्रधानमंत्री मंदिर परिसर में थे, उनमें एक सामान्य भक्त की छवि दिख रही थी। उस वक्त उनके चेहरे पर प्रधान सेवक नहीं, ईश्वर सेवक के रूप में झलक थी। इन सब परंपराओं को निभाते हुए पीएम मोदी ने पुजारियों के बीच अपना आसन ग्रहण किया और देवाधिदेव महादेव की पूजा की। रोड शो और पूजा दोनों ही जगहों पर पीएम नरेंद्र मोदी ही थे, पर लोगों ने दोनों जगहों के नरेंद्र मोदी में साफ तौर पर फर्क महसूस किया, एक जगह वे शासक दिखे तो दूसरी जगह सेवक।

इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी का देवघर एयरपोर्ट पर झारखंड के गर्वनर रमेस बैस, सीएम हेमंत सोरेन, केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे, अन्नपूर्णा देवी, विधायक नारायण दास, मंत्री बादल पत्रलेख, हफीजुल हसन सहित कई दिग्गज नेता और आला अधिकारी मौजूद थे। देवघर एयरपोर्ट का उद्घाटन करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज देवघर और कोलकाता के बीच विमान सेवा शुरू हो गयी है। जल्द ही देवघर से रांची, पटना और दिल्‍ली के लिए फ्लाइट सर्विस शुरू हो जाएगी। इस अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी ने झारखंड को 16835 करोड़ की अन्य योजनाओं की भी सौगात दी है। नरेंद्र मोदी ने झारखंड के तीन अन्य जिलों दुमका, बोकारो और जमशेदपुर में भी एयरपोर्ट बनाने की घोषणा की।

पीएम मोदी ने कहा कि बाबा बैद्यनाथ के आशीर्वाद से 16835 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का लोकार्पण हुआ। राज्‍यों के विकास से ही देश का विकास होगा। ये परियोजनाए बंगाल समेत पूर्वी भारत के विकास को रफ्तार देंगी। उन्होंने कहा कि 400 से ज्यादा नए रूट्स पर आज सामान्य नागरिकों को भी हवाई यात्रा की सुविधा मिल रही है। उड़ान योजना के तहत पिछले 5-6 वर्षों में लगभग 70 नए स्थानों को एयरपोर्ट्स, हेलीपोर्ट्स और वॉटर एयरोडोम्स के माध्यम से जोड़ा गया है। 16835 करोड़ रुपये की परियोजनाओं से झारखंड की आधुनिक कनेक्टिविटी, ऊर्जा, स्वास्थ्य, आस्था और पर्यटन को बहुत अधिक बल मिलने वाला है। पिछले 8 वर्षों में झारखंड को हाइवे, रेलवे, एयरवेज और वाटरवेज की सौगात मिली। बाबा नगरी में प्रसाद योजना के तहत आधुनिक सुविधाओं का विस्तार किया गया है।

इधर, युवा और जांबाज सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार का सहयोग आपके सामने है। निश्चित रूप से आज सिर्फ देवघर ही नहीं झारखंड के लिए ऐतिहासिक दिन है। वह इसलिए है कि जो हम सपने देखते हैं और जब वह सपना साकार होता है और उसे हम धरातल पर उतरते हुए अनुभव करते हैं तो उसकी खुशी अलग होती है।

झारखंड के लिए 16835 करोड़ रुपए के अलग-अलग प्रोजेक्ट्स के उद्घाटन और शिलान्यास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने पीएम मोदी का आभार जताया। उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड अब विकास करने लगा है और केंद्र सरकार का सहयोग बना रहा तो अगले 5-7 साल में अग्रणी राज्यों में शामिल होगा।

हेमंत सोरेन ने कहा कि हम लोगों ने 2010 में यह सपना देखा था, उस सपने को आज हमारे पीएम ने पूरा किया। यह हम लोगों के लिए गौरव की बात है। अनेक सड़कें अनेक योजनाएं, जिनका शिलान्यास हो रहा है, यह राज्य के विकास लिए मील का पत्थर साबित होगा।

इसे भी पढ़ें : तमिलनाडु में फंसी चाईबासा की 6 लड़कियां को हेमंत सरकार ने कराया मुक्त… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : भैंसुर मेरा सुहाग उजाड़ डाला : ज्योति || इल्जाम गलत और झूठा, सच चौंका देगा : भैंसुर… देखें CCTV

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CCTV में कैद हो गया यह भयानक मंजर…

Kohramlive : महाराष्ट्र के परभणी जिले के यशवाड़ी गांव...

राज खुलने के डर से मां ने मासूम बेटे को म’रवा दिया…

UP : मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज...

झारखंड जगुआर में लगा विशेष योग शिविर…

Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...

मुहर्रम को लेकर चौपारण में बड़ी बैठक…

Chouparan : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और...

TMC को बड़ा झटका! 440 करोड़ रुपये वाले 3 बैंक खाते फ्रीज…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में TMC (तृणमूल कांग्रेस)...