Palamu : खाने-पीने के दरम्यान दो दोस्तों के बीच हो गई बहस के बाद लक्की कुमार के सिर में सटाकर गोली मार दी गई। गोली आर-पार हो गई। लक्की मौके पर ही मारा गया। इसके बाद देर रात लक्की की डेड बॉडी को एक बोरे में बंद कर उसे ठिकाने लगा दिया गया। बोरे में बंद लाश ले जाने में लक्की की ही बाइक इस्तेमाल की गई। वहीं बाइक की चाबी रास्ते में ही फेंक दी गई, ताकि जिसके पास से लक्की की बाइक मिले, वह मर्डर केस में टंगा जाये। लक्की की लाश मिलने के बाद हरकत में आई पुलिस ने मिले क्लू के आधार पर पवन कुमार एवं रोहित कुमार को उठा लिया। वहीं जिंदा गोलियां भी मिली है। फरार दो अन्य गुनाहगारों की तलाश की जा रही है। मारा गया लक्की पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के बंदुआ गांव में रहता था। वह पानी सप्लाई ऑपरेटर का काम करता था। उसे एक सरकारी क्वार्टर भी मिला था। पुलिस का दावा है कि एक मामूली बात पर बहस होने के बाद लक्की की हत्या कर दी गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि बीते 7 जून की शाम लक्की और चार अन्य दोस्त पवन, विक्की, रोहित एवं अश्विनी एक साथ जमा हुये। सभी पार्टी करने के मूड में थे। इसी दरम्यान किसी मामूली बात पर लक्की और रोहित में बहस हो गई। इसके बाद लक्की को गोली मार दी गई। बाद में उसकी लाश को एक बोरे में बंद कर ठिकाने लगा दिया गया।
इसे भी पढ़ें :0.315 बोर की रायफल से DJ के सीने में उतारी थी गोली, हथियार मिला
इसे भी पढ़ें :रांची आ रही राजधानी ट्रेन को बीच में रोका, मची अफरा-तफरी… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :महीने के पहले दिन ही सस्ता हुआ सिलेंडर… जानें कितना
इसे भी पढ़ें :पाकिस्तानी से हथियार मंगा, सलमान की कार पर हमले की प्लानिंग… जानें कौन
इसे भी पढ़ें :सुबह से हो रहे मतदान, अब तक कहां-कितनी वोटिंग… जानें
इसे भी पढ़ें :चुनाव आचार संहिता खत्म
इसे भी पढ़ें :डॉ भारती के 27 लाख रुपये गटक गये बेईमान बाप और बेटी
इसे भी पढ़ें :सुनीता केजरीवाल की बढ़ सकती है मुसीबत… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें :रेपिस्टों का कुछ नहीं बिगड़ा, शर्म से झुक गया सबका माथा
इसे भी पढ़ें :गिरफ्तार पांच महिलाओं की बातें सुन ठनक गया पुलिस का माथा… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :भाजपा प्रत्याशी के काफिले की गाड़ी ने तीन को रौंदा, मचा बवाल…






