Ranchi : जंगल में जानवर है पर खैरियत से है। लेकिन राजधानी रांची में बेटी-बहू घरों में भी महफूज नहीं। देश की रक्षा में लेह-लद्दाख में तैनात एक फौजी की पत्नी के साथ गैंगरेप करने वालों का अबतक कुछ नहीं बिगड़ा। हालांकि पुलिस का दावा है कि हैवानों के बारे में कुछ क्लू मिला है। यह संगीन वारदात सुनियोजित साजिश लगती है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह शाम में एक दफा घर से बाहर निकली थी तब घर का दरवाजा खुला ही रह गया। रात में जब वह अपने पति से बात कर रही थी तब हैवानों ने उसे कहीं का नहीं छोड़ा। उसका फोन तक पटककर तोड़ डाला। घर के अंदर और बाहर के बल्ब फ्यूज कर दिये गये। पुलिस का कहना है कि फौजी की पत्नी अपने बच्चों के साथ कोकर में किराये में रहती है। रांची के नामकुम के खरसीदाग ओपी क्षेत्र में अपना नया घर बना रही है। बीते सोमवार को वह अपने नये घर में ही रुकी। फौजी की पत्नी के दिलों-दिमाग में ऐसा गहरा घाव लगा है कि वह बिल्कुल खामोश है। शर्म के मारे आसपास रहनेवालों का माथा झुक गया। लोगों में खौफ और गुस्सा है।
इसे भी पढ़ें :सपा के वरिष्ठ नेता ने दिया इस्तीफा, इस पार्टी में होंगे शामिल…
इसे भी पढ़ें :IMD अपडेट : झारखंड में एंट्री ले सकता है मानसून… जानें कब
इसे भी पढ़ें :बड़ा हादसा, ढह गई खदान, CM ने बुलाई मीटिंग…
इसे भी पढ़ें :राम रहीम बरी, HC ने CBI कोर्ट के फैसले को किया रद्द…
इसे भी पढ़ें :राजधानी से उड़ने वाली इस फ्लाइट में बम की खबर, हड़कंप…
इसे भी पढ़ें :“मेरा कॉल जहां तक जाता है, मेरी गोली भी वहां तक जाती है”, कुख्यात मयंक सिंह का पोस्ट वायरल