spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

भाजपा प्रत्याशी के काफिले की गाड़ी ने तीन को रौंदा, मचा बवाल…

Date:

spot_img
spot_img

UP : भाजपा प्रत्याशी करणभूषण सिंह के तेज रफ्तार गाड़ियों के काफिले ने तीन लोगों को रौंद डाला। इस हादसे में बाइक सवार 2 युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान 21 साल के रेहान खान और 20 साल के शहजाद खान के रूप में हुई। दोनों चचेरे भाई करनैलगंज के रहनेवाले थे। वहीं 60 साल की सीता देवी बुरी तरह जख्मी है। उसकी हालत बेहद गंभीर है। यह हादसा आज यूपी के करनैलगंज-हुजूरपुर मार्ग पर छतईपुरवा स्थित बैकुंठ डिग्री कालेज के पास हुआ। करणभूषण सिंह कैसरगंज से भाजपा प्रत्याशी हैं। वहीं उनके पिता बृजभूषण शरण सिंह कैसरगंज से सांसद हैं।

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा प्रत्याशी करणभूषण सिंह का काफिला करनैलगंज से हुजूरपुर की तरफ जा रहा था। सबसे आगे करणभूषण सिंह की गाड़ी चल रही थी। वहीं बाइक सवार युवक करनैलगंज आ रहे थे। तभी यह हादसा हुआ। काफिले में सुरक्षाकर्मियों को लेकर चल रही फॉर्च्यूनर UP-32 HW-1800 भी हादसे के बाद क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि गाड़ी के भीतर सभी एयरबैग खुल गये। गाड़ी नंदिनी एजुकेशनल इंस्टीट्यूट के नाम से रजिस्टर्ड है। फॉर्च्यूनर गाड़ी छोड़ सभी भाग निकले। वहीं इस एक्सीडेंट के बाद वहां बवाल मच गया। आक्रोशित ग्रामीणो ने फॉर्च्यूनर गाड़ी को फूंकने की भी कोशिश की। खूब हाय-तौबा मची। करनैलगंज-हुजूरपुर मार्ग जाम कर दिया। चार थानों की पुलिस ने मौके पर मोर्चा संभाला। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मां की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़ें :सपा के वरिष्ठ नेता ने दिया इस्तीफा, इस पार्टी में होंगे शामिल…

इसे भी पढ़ें :IMD अपडेट : झारखंड में एंट्री ले सकता है मानसून… जानें कब

इसे भी पढ़ें :बड़ा हादसा, ढह गई खदान, CM ने बुलाई मीटिंग…

इसे भी पढ़ें :राम रहीम बरी, HC ने CBI कोर्ट के फैसले को किया रद्द…

इसे भी पढ़ें :राजधानी से उड़ने वाली इस फ्लाइट में बम की खबर, हड़कंप…

इसे भी पढ़ें :“मेरा कॉल जहां तक जाता है, मेरी गोली भी वहां तक जाती है”, कुख्यात मयंक सिंह का पोस्ट वायरल

इसे भी पढ़ें :

सड़क हुई बेकार तो ग्रामीणों ने रोप दी धान…

UP : यूपी के सोनभद्र से सिस्टम को आईना...

नायक बोले, 52 साल तक तिरंगे से दूरी, अब राष्ट्रप्रेम की दुहाई…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता...

बंदरों को भगाने का अनोखा तरीका ‘लंगूर अलार्म’ …

Delhi : राजधानी दिल्ली में बंदरों की बढ़ती मौजूदगी...

आंदोलित छात्रों के बीच पहुंचे रघुवर दास, बोले…

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सड़क हुई बेकार तो ग्रामीणों ने रोप दी धान…

UP : यूपी के सोनभद्र से सिस्टम को आईना...

नायक बोले, 52 साल तक तिरंगे से दूरी, अब राष्ट्रप्रेम की दुहाई…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता...

बंदरों को भगाने का अनोखा तरीका ‘लंगूर अलार्म’ …

Delhi : राजधानी दिल्ली में बंदरों की बढ़ती मौजूदगी...

आंदोलित छात्रों के बीच पहुंचे रघुवर दास, बोले…

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज...