spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

डॉ भारती के 27 लाख रुपये गटक गये बेईमान बाप और बेटी

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi (Pawan Thakur) : गजब का लुच्चा और बेईमान निकला टेम्पो चालक सुनील साहू। चलने-बुलने में लाचार-बेबश 79 साल की प्रोफेसर डॉ भारती सिन्हा का चुपके-चुपके 27 लाख रुपये बैंक खाते से निकाल कर फरार हो गया। रांची के निर्मला कॉलेज से रिटायर्ड अविवाहित डॉ भारती सिन्हा रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के हेसाग हटिया के अमरनाथ गार्डेन विकास नगर में अकेली रहती है। घर में ही गिर जाने के चलते उनका दायां पैर टूट गया। उन्हें लालपुर के केसी राय मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। डॉ भारती को रांची के किसी कोने में जाना रहता था तो वह केवल टेम्पो चालक सुनील साहू को ही बुलाया करती थी। सुनील भी उनसे बहुत घुल-मिल गया था। सुनील की बेटी भी डॉ भारती सिन्हा की सेवा में जुटी रहती थी। वहीं, डॉ भारती इस बात से अनजान रही कि इस खुदगर्जी की बस्ती में बिना मतलब कोई हाथ तक नहीं मिलाता। वह खुद से ज्यादा सुनील और उसकी बेटी पर भरोसा करने लगी। वह अपना मोबाइल तक इन्हें दे देती। बैंक तक से पैसे निकालने सुनील को भेजा करती या फिर उसके साथ जाया करती थी। कभी कुछ नहीं पूछा करती थी। डॉ भारती के बैंक खाते में मोटी रकम जमा देख सुनील का दिमाग फिर गया।

लालची सुनील अपनी बेटी की मदद से फोन पे अकाउंट बना लिया। फोन पे के जरीये सुनील ने प्रज्ञा केंद्र स्टेशन रोड दुर्गा मंदिर हटिया के संचालक छोटू के अकाउंट में  20 लाख 21 हजार रुपये और जय माता दी स्टोर, स्टेशन रोड हटिया में ऑनलाइन लाखों रुपये ट्रांसफर किये। डॉ भारती के घर में ही रहने वाले उनके भाई बिमालेंदु सिन्हा की इसी साल 8 अप्रैल को निधन हो गया। इसके बाद से ही सुनील और उसकी बेटी का ज्यादातर समय इसी घर में बीतने लगा। डॉ भारती खुद से ज्यादा सुनील और उसकी बेटी पर भरोसा करती थी। इस बात का खुलासा तब हुआ जब डॉ भारती घर में गिर गई। रांची के ही सदर थाना क्षेत्र के सरना टोली कोकर में रहनेवाले उनके भतीजे रोहित सिन्हा अपनी फूआ को हॉस्पिटल में इलाज करा अपने घर ले गया। एक रोज रोहित स्टेट बैंक की डोरंडा शाखा में गये। इसी बैंक में उनकी फूआ का अकाउंट है। इसी साल 20 मार्च से लेकर 20 अप्रैल तक अलग-अलग तारीख में सुनील साहू ने घर बैठे फोन पे के जरीये लाखों रुपये ट्रांसफर कर लिया। इसके बाद रोहित सिन्हा ने जगन्नाथपुर थाना में केस दर्ज कराया। टेम्पो चालक की पत्नी और उसके तीन बच्चों को अपनी कस्टडी में ले लिया। वहीं प्रज्ञा केंद्र के संचालक छोटू को अरेस्ट कर लिया। उसके पास से 5 लाख 27 हजार रुपये और साढ़े तीन लाख रुपये के गहने-जेवरात बरामद किये गये। गिरफ्तार छोटू ने पुलिस को बताया कि उसे 27 लाख रुपये मिले थे। रोहित का इल्जाम है कि मुख्य गुनाहगार सुनील साहू पकड़ा गया था, पर न जाने वह थाने से फरार हो गया। अब सुनील साहू लगातार रोहित सिन्हा को केस उठा लेने की धमकी दे रहा है। रोहित युवा कांग्रेसी नेता है।

इसे भी पढ़ें :रांची आ रही राजधानी ट्रेन को बीच में रोका, मची अफरा-तफरी… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें :

सड़क हुई बेकार तो ग्रामीणों ने रोप दी धान…

UP : यूपी के सोनभद्र से सिस्टम को आईना...

नायक बोले, 52 साल तक तिरंगे से दूरी, अब राष्ट्रप्रेम की दुहाई…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता...

बंदरों को भगाने का अनोखा तरीका ‘लंगूर अलार्म’ …

Delhi : राजधानी दिल्ली में बंदरों की बढ़ती मौजूदगी...

आंदोलित छात्रों के बीच पहुंचे रघुवर दास, बोले…

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सड़क हुई बेकार तो ग्रामीणों ने रोप दी धान…

UP : यूपी के सोनभद्र से सिस्टम को आईना...

नायक बोले, 52 साल तक तिरंगे से दूरी, अब राष्ट्रप्रेम की दुहाई…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता...

बंदरों को भगाने का अनोखा तरीका ‘लंगूर अलार्म’ …

Delhi : राजधानी दिल्ली में बंदरों की बढ़ती मौजूदगी...

आंदोलित छात्रों के बीच पहुंचे रघुवर दास, बोले…

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज...