Delhi : CM अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है। यह याचिका अधिवक्ता वैभव सिंह द्वारा दायर की गई है। दायर याचिका में इल्जाम लगाया गया है कि सुनीता केजरीवाल ने कोर्ट की सुनवाई के वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर पोस्ट किये है। याचिका में FIR दर्ज कर SIT से जांच कराने की मांग की गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सुनीता केजरीवाल ने अक्षय नाम के एक X अकाउंट द्वारा अपलोड की गई ऑडियो रिकॉर्डिंग को रीपोस्ट किया। सिंह ने तर्क दिया है कि कोर्ट के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय नियम 2021 के तहत अदालती कार्यवाही की रिकॉर्डिंग प्रतिबंधित है और इन वीडियो को वायरल करना न्यायपालिका और न्यायाधीशों की छवि को खराब करने का एक प्रयास है।
इसे भी पढ़ें :सपा के वरिष्ठ नेता ने दिया इस्तीफा, इस पार्टी में होंगे शामिल…
इसे भी पढ़ें :IMD अपडेट : झारखंड में एंट्री ले सकता है मानसून… जानें कब
इसे भी पढ़ें :बड़ा हादसा, ढह गई खदान, CM ने बुलाई मीटिंग…
इसे भी पढ़ें :राम रहीम बरी, HC ने CBI कोर्ट के फैसले को किया रद्द…
इसे भी पढ़ें :राजधानी से उड़ने वाली इस फ्लाइट में बम की खबर, हड़कंप…
इसे भी पढ़ें :“मेरा कॉल जहां तक जाता है, मेरी गोली भी वहां तक जाती है”, कुख्यात मयंक सिंह का पोस्ट वायरल









