Kohramlive Desk : उम्र बढ़ने के साथ ही शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने लगती है। खासतौर से महिलाओं को 40 साल के बाद हड्डियों में दर्द और जोड़ों में दर्द की समस्या और थकान परेशान करने लगती है। ऐसे में आपको अपनी सेहत का बहुत ख्याल रखने की जरूरत है। हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए डाइट में ऐसे जरूरी पोषक तत्व शामिल करें, जिससे हड्डियां लंबे समय तक स्वस्थ रहें। हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए सिर्फ कैल्शियम ही नहीं बल्कि कई दूसरे विटामिन और पोषक तत्वों की भी जरूरत होती है। वैसे तो सभी न्यूट्रिएंट्स की अपनी अहमियत है, और किसी एक पोषक तत्वों कमी हो जाए तो शरीर में परेशानियां पैदा होने लगती हैं। आज हम बात कर रहे हैं विटामिन डी की, जो एक जरूरी पोषक तत्व है जो आमतौर पर धूप के जरिए मिलता है और कुछ खाने-पीने की चीजों में भी इसकी मौजूदगी रहती है। इसे सनशाइन विटमिन भी कहा जाता है। कई लोग धूप से बचना चाहते हैं क्योंकि इससे उनकी स्किन खराब हो जाएगी, लेकिन यही सनलाइट उनके लिए विटामिन डी की कमी को पूरा करता है। आइए जानते हैं कि इस न्यूट्रिएंट्स की कमी होने पर हमारी बॉडी किस तरह की वॉर्निंग साइन देती है।
विटामिन डी की कमी के नुकसान
1. हड्डियों में दर्द
हमारी हड्डियों की मजबूती के लिए हमें कैल्शियम के साथ-साथ विटामिन डी की भी जरूरत पड़ती है।अगर इस पोषक तत्व की कमी हो जाए तो कैल्शियम सही तरीके से एब्जॉर्ब नहीं हो पाएगा। इसकी वजह से हड्डियों, दांत और बदन में तेज दर्द होने लगेगा और फिर आप ज्यादा थकान महसूस करने लगेंगे
2. मेंटल हेल्थ पर असर
हमारा शरीर तभी पूरी तरह फिट माना जाएगा जब हमरा दिमाग पूरी तरह से तंदरुस्त रहेगा। अगर आप विटामिन डी की कमी से जूझ रहे हैं तो आप जल्दी डिप्रेशन के शिकार हो सकते हैं. कई ध्रुवीय देशों में 6 महीने तक सूरज की रोशनी नहीं पहुंच पाती वहां के लोग अक्सर तनाव महसूस करते हैं। दरअसल सूरज की रोशनी हमारे मूड को बेहतर करने का काम करती है
3. चोट ठीक होने में लगेगा वक्त
आमतौर पर अगर चोट लग जाए तो कुछ ही दिनों में ये ठीक भी हो जाता है, लेकिन अगर दर्द दूर होने में आपको नॉर्मल से ज्यादा वक्त लग रहा है तो समझ जाएं कि आपके शरीर में विटामिन की कमी हो चुकी है। ये एक ऐसा पोषक तत्व है जो सूजन और जलन को रोकने में सहायता करता है।
दर्द से राहत पाने के लिए जरूरी विटामिन
प्रोटीन- हड्डियों में ताकत लाने के लिए प्रोटीन भी जरूरी है। प्रोटीन हड्डी के फ्रैक्चर के बाद आपके शरीर को सही करेने का काम करता है। प्रोडक्ट में आपको प्रोटीन मिलता है। दूध, पनीर, दही प्रोटीन के अच्छे स्रोत हैं। इसके अलावा कद्दू के बीज, मूंगफली, टोफू, अमरूद और झींगा में भी अच्छी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है।
कैल्शियम- हड्डियों में दर्द की एक बड़ी समस्या है उनका कमजोर होना। हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आप कैल्शियम से भरपूर चीजें जरूर खाएं। शरीर में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम नहीं होने पर हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। इससे ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ जाता है। कैल्शियम के लिए दूध से बनी चीजें जैसे पनीर, दही शामिल करने चाहिए। सब्जियों में ब्रोकली, साल्मन मछली, हरी पत्तेदार सब्जियां और फलियों को शामिल करें।
अन्य विटामिन और मिनरल- हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए मैग्नीशियम और पोटेशियम भी बहुत जरूरी है। इसके लिए आप डाइट में पालक और सोयाबीन से बनी चीजें शामिल करें। इसके अलावा विटामिन के, विटामिन सी और विटामिन डी, विटामिन ए भी बहुत जरूरी है। आप खाने में खट्टे फल, टमाटर, गाजर, हरी सब्जियां, मीट, अंडा, बादाम और काजू जैसी चीजें शामिल कर सकते हैं।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है। इसे अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। Kohramlive.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। )
इसे भी पढ़ें : रांची के लोगों को हेवी ट्रैफिक से जल्द मिलेगा छुटकारा, सीएम हेमंत ने कर दिया है इंतजाम
इसे भी पढ़ें : उत्तराखंड और हिमाचल में तबाही का मंजर, हो गये बड़े हादसे, देखें
इसे भी पढ़ें : थाना के बाहर जमकर बवाल, पुलिस-पब्लिक आमने सामने
इसे भी पढ़ें : सरकारी अस्पताल में एक्टिव दलाल बांटते हैं मौत… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : बिना नोयडा और कोलकाता गये धरा था बंगाली और शर्मा को, IPS अमिताभ चौधरी ने DIG से ले ली थी अदावत
इसे भी पढ़ें : कोथाय रेखे चो ऐतो टका, चोलो बाड़ी ते, ना होले हो जाबे गोंडोगोल… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : नगर निगम ने ग्रेजुएट चायवाली का स्टॉल हटाया, लालू से लगाई गुहार तो वापस मिला ठेला






