spot_img

…और पुलिस के पहुंचते ही मचा हड़कंप, मुंह पर कपड़ा बांधे निकली…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : घर से कोई कोचिंग को कोई कॉलेज जाने की बात कहकर निकली। मगर पहुंच गई होटल। होटल में अपने प्रेमी के साथ कुछ पल बिताती उससे पहले ही वहां हड़कंप मच गया। पुलिस ने एक-एक कर सभी कमरों को खटखटाया जब कमरा खुला तो उसमें से मुंह पर कपड़ा बंधा लड़की और उसका प्रेमी निकला।

पुलिस ने जब होटल के कर्मचारी से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि होटल में घंटों के हिसाब से रूम दिया जाता है। रजिस्टर में उनकी एंट्री तक नहीं की जाती है। इसी सूचना पर पुलिस ने होटल में दबिश दी। इस दौरान कई युवक-युवतियों ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने मौके से नौ प्रेमी जोड़ों को हिरासत में लिया। साथ ही चार कर्मचारियों को भी पकड़ा। सभी को बस से सभी को जगदीशपुरा थाने लाया गया। पुलिस ने उक्‍त कार्रवाई उत्तर प्रदेश आगरा के बिचपुरी मार्ग पर ओम फैक्टरी के सामने होटल एआर पैलेस में की। पुलिस को होटल में अनैतिक कार्य होने की सूचना मिली थी।

इसे भी पढ़ें :साल के पहले मन की बात में PM Modi ने कहा, तिरंगे के अपमान से देश दुखी

होटल संचालक और कर्मचारियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

कर्मचारियों ने दो मालिकों का नाम बताया। पुलिस ने कहा कि होटल के खिलाफ नियम संगत कार्रवाई की जाएगी। होटल का लाइसेंस रद्द करने के लिए भी रिपोर्ट भेजी जाएगी। कर्मचारियों पर भी मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

300 से 500 रूपये घंटा पर मिलता है कमरा

किसी को 300 रुपये घंटे में, तो किसी से एक घंटे के 500 रुपये लिए गए थे। कुछ युवकों ने बताया कि उन्होंने दो घंटे के लिए 500 रुपये में कमरा लिया था। कमरा लेने से पहले ही साफ बोल दिया था कि आईडी उनके पास नहीं है। उनकी प्रेमिका उनके साथ है। फिर भी होटल में सभी को कमरा दिया गया। पकड़ाने के बाद सभी पुलिस से गुहार लगाने लगे कि उनके खिलाफ कोई कार्रवाई न की जाए। पुलिस ने सभी के परिजनों से बात करके उनके हवाले कर देने की बात कही। पुलिस ने एक ऐसी युवती को पकड़ा था जो दूसरे जिले से रविवार को सी टेट की परीक्षा देने आई थी। सहेली के घर रूकने की बात परिजनों को बतायी थी। पुलिस ने जब उससे उसके घर का नंबर मांगा तो वह रोने लगी और पुलिस से गुहार लगाने लगी कि उसके परिजनों को इसकी जानकारी न दे।

इसे भी पढ़ें : चॉकलेट खाते ही बेहोश हो गये पांच बच्चे और पहुंच गये…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रामगढ़ में मची चीख-पुकार, 7 लोगों की मौ’त…

Ramgarh : रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर बारलोंग के पास...

खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…

Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...

मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…

Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...

बिहार में 1 रुपये में जमीन, 100 करोड़ तक अनुदान…

Patna : कभी देश के चीनी मानचित्र पर अपनी...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...