धनबाद : मां-बाप काम पर निकले थे। घर से बाहर खेलने निकला था 12 साल का लड़का और हो गया धमाका। हो गया गंभीर रूप से घायल। पीएमसीएच में कराया गया भर्ती। दो और बच्चे भी घायल हुए हैं। यह वाकया हुआ धनबाद जिले के केंदुआडीह में।
केंदुआ मछली पट्टी में रहता है लड़का
घायल लड़के का नाम विवेक है। वह केंदुआ मछली पट्टी एक नंबर में रहता है। बच्चे के पिता बजरंगी पुरी और मां करिश्मा देवी काम पर निकले हुए थे। बच्चा घर से बाहर खेलने निकला था। खेल के दौरान एक बच्चे ने जमीन के नीचे छिपा कर रखे बम को बाहर निकाला और पत्थर पर पटक दिया। इसके बाद जोरदार धमाके के साथ बम फटा और तीनों बच्चे जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने बच्चे को अस्पताल पहुंचाया।
इसे भी पढ़ें : पत्नी पर करता था शक, रोज होते थे झगड़े, आखिरकार…
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जमीन के नीचे प्लास्टिक के डिब्बे में छिपाकर रखा गया एक जिंदा बम बरामद किया है। आशंका जाहिर की जा रही है कि किसी वारदात को अंजाम देने के लिए अपराधियों ने बम को जमीन के नीचे छिपा कर रखा होगा।
इसे भी पढ़ें : नाबालिगों को दिल्ली ले जाने की फिराक में था, ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे









