पाकुड़ : बाइक से घर जा रहा था युवक, ट्रक की चपेट में आया, और मौके पर ही हो गई मौत। हादसा जिले के हिरणपुर थाने के पैनम लिंक रोड वनपोखरिया के पास हुआ। मृतक युवक की पहचान प्रदीप भंडारी के रूप में हुई। वह महेशपुर कैराछतर का रहने वाला था।
इसे भी पढ़ें : वित्त मंत्री ने पेश किया Budget 2021, जानिए खास बातें…
डीटीओ ऑफिस में फोर्थ ग्रेड कर्मचारी था युवक
प्रदीप डीटीओ ऑफिस में फोर्थ ग्रेड कर्मचारी थे। वह बाइक से अपने घर महेशपुर जा रहा था। तभी एक ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। फिलहाल स्थानीय थाने की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर वाहन को जब्त कर लिया।
इसे भी पढ़ें : पत्नी पर करता था शक, रोज होते थे झगड़े, आखिरकार…








