नयी दिल्ली : 2021 के पहले मन की बात में PM Modi ने देशवासियों से अपने मन की बात कही। इस दौरान उन्होंने कहा कि 26 जनवरी को तिरंगे से अपमान से देश दुखी हुआ है। उन्होंने कहा कि हमें आने वाले समय को नई आशा और नवीनता से भरना है। हमने पिछले साल असाधारण संयम और साहस का परिचय दिया | इस साल भी हमें कड़ी मेहनत करके अपने संकल्पों को सिद्ध करना है।
इसे भी पढ़ें : …और गाजीपुर बॉर्डर छावनी में तब्दीेल, रातों-रात 12 लेयर की बैरिकेडिंग तैयार
PM Modi ने पद्म पुरस्कारों की चर्चा की
पीएम ने कहा कि जमीनी स्तर पर काम करने वाले अनसंग हीरोज को पद्म पुरस्कार देने की जो परंपरा देश ने कुछ साल पहले शुरू की थी और वो आज भी कायम है। मेरा आपसे आग्रह है कि ऐसे लोगों के बारे में जानें, उनके बारे में परिवार में चर्चा करें। इस महीने क्रिकेट पिच से भी बहुत अच्छी खबर मिली। शुरुआती नाकामियों के बाद हमारी टीम ने वापसी की। हमारी टीम का हार्डवर्क प्रेरित करने वाला है।
इसे भी पढ़ें : चाईबासा में पुलिस और पीएलएफआई नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 3 नक्सली गिरफ्तार
वैक्सीनेशन की तारीफ की
भारत दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन प्रोग्राम चला रहा है। हम दुनिया में सबसे तेज गति से अपने नागरिकों का वैक्सीनेशन कर रहे हैं। 15 दिन में ही 30 लाख से ज्यादा कोरोना वॉरियर्स का टीकाकरण हो गया है। अमेरिका को इसी काम में 18 और ब्रिटेन को 36 दिन लगे थे।














