spot_img
spot_img
spot_img

चॉकलेट खाते ही बेहोश हो गये पांच बच्चे और पहुंच गये…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : मेकान कालोनी के मैदान में मजे में बैडमिंटन खेल रहे थे पांच बच्चे। एक व्यक्ति आया और सभी को खाने को दिया चॉकलेट। सभी बच्चों ने चॉकलेट खाया और फिर खेलने लगे। थोड़ी देर में सभी हो गये बेहोश। होश आया तो सभी ने खुद को एक ऑटो में पाया। भाग चुका था ऑटो का ड्राइवर। बच्चों ने आसपास देखा। सामने था पुलिस चेकपोस्ट और एक दुकान। बच्चे दुकान में चले गये। दुकानदार से कहा- अंकल हमलोग मेकान कालोनी के रहने वाले हैं। यह कौन सी जगह है। बच्चों ने सारी कहानी दुकानदार को बताई। दुकानदार ने तत्परता दिखाई और सभी बच्चों को बेड़ो थाना ले गया।
बेड़ो थाना प्रभारी मनीष कुमार एक्टिव हुए और बच्चों से पूछताछ कर डोरंडा थाना और बच्चों के परिजनों को सूचित किया। बेड़ो थाना पहुंचे परिजनों को बच्चों को सौंपा और आगे की कार्रवाई के लिए डोरंडा थाना भेज दिया।

जिन बच्चों को ऑटो में ले जाया जा रहा था उनमें क्लास केजी से क्लास फाइव तक के बच्चे शामिल थे। इस घटना को लेकर डीएसपी रजत माणिक बाखला का कहना है कि मामला फिरौती को लेकर अपहरण या फिर कोविड 19 को लेकर बाल मजदूरी का हो सकता है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

चुटूपालु घाटी को लेकर जिसका बरसों से था इंतजार, वो घड़ी आ गई…

Ranchi(Kuldip Tiwary) : राजधानी रांची की लाइफलाइन माने जाने...

लव मैरिज का भयानक अंत, लगा हत्या का इल्जाम, पति ये बोल गया…

Dumka : दुमका के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र  जरुवाडीह गांव...

ओरमांझी में 700 छात्राओं को मिली साइकिल… देखें वीडियो

Ranchi : झारखंड सरकार की साइकिल वितरण योजना के...

रांची की उस वारदात में आया नया मोड़, जांच में खुल रहे कई राज…

Ranchi : रांची के तुपुदाना इलाके में महिला का...

चश्माधारी नाग की ऐसी हालत देख हर कोई रह गया हैरान, फिर…

Pakur : पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड में एक...