spot_img
spot_img

मेधा डेयरी की पहल बनी गर्भवती का संबल, मिला 6 किलो घी…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की दिशा में मेधा डेयरी द्वारा संचालित गर्भवती मातृत्व पोषण योजना के तहत आनंदी दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां लाभुक प्रकृति को 6 किलोग्राम घी दिया गया। प्रकृति, समिति के कोडधारी दुग्ध उत्पादक समाजसेवी सह पत्रकार शैलेन्द्र मिश्रा की बेटी हैं। योजना के तहत उन्हें पोषण सहयोग प्रदान कर स्वस्थ मातृत्व की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।

महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

कार्यक्रम में समिति से जुड़ी महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। इस दौरान महिलाओं ने मेधा डेयरी की इस पहल की सराहना करते हुये कहा कि यह योजना गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण को मजबूत बनाने में बेहद उपयोगी साबित हो रही है। महिलाओं का कहना था कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की योजनायें माताओं को बेहतर पोषण उपलब्ध कराती हैं, वहीं, परिवारों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ाती हैं। कार्यक्रम के दौरान समिति की सचिव सुनीता देवी ने लाभुक प्रकृति को 6 किलोग्राम घी प्रदान किया। इस अवसर पर मौजूद सदस्यों ने गर्भवती महिलाओं के लिये पोषण सहायता को समय की जरूरत बताते हुये योजना के विस्तार की भी अपेक्षा जताई। समिति की महिलाओं ने कहा कि मेधा डेयरी केवल दुग्ध उत्पादकों की आय बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके परिवारों के स्वास्थ्य, पोषण और सामाजिक विकास के लिये भी लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने और दुग्ध व्यवसाय से जुड़े परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिये मेधा डेयरी द्वारा किये जा रहे प्रयासों की भी सराहना की। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने विश्वास जताया कि गर्भवती मातृत्व पोषण योजना जैसी कल्याणकारी पहलें माताओं और नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगी। वहीं, ऐसी योजनाएं दुग्ध उत्पादक परिवारों के सामाजिक और आर्थिक विकास को नई दिशा देने का काम भी करेंगी।

इसे भी पढ़ें : बैटरी दुकानदारों को लगाया चूना, ऐसे धराया…

इसे भी पढ़ें : मोबाइल झपटकर भागे बदमाश, चंद मिनटों में धरा गये…

इसे भी पढ़ें : PM मोदी बोले, बंगाल अब बेड़ियों से आजाद…

इसे भी पढ़ें : गुमला में खू’न से सनी सुबह, गांव में दहशत…

इसे भी पढ़ें : लातेहार की दो बहनों के साथ पटना में गैंगरेप, न्योता पर गई थी तिलक में…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CCTV में कैद हो गया यह भयानक मंजर…

Kohramlive : महाराष्ट्र के परभणी जिले के यशवाड़ी गांव...

राज खुलने के डर से मां ने मासूम बेटे को म’रवा दिया…

UP : मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज...

झारखंड जगुआर में लगा विशेष योग शिविर…

Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...

मुहर्रम को लेकर चौपारण में बड़ी बैठक…

Chouparan : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और...

TMC को बड़ा झटका! 440 करोड़ रुपये वाले 3 बैंक खाते फ्रीज…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में TMC (तृणमूल कांग्रेस)...