spot_img
spot_img

बैटरी दुकानदारों को लगाया चूना, ऐसे धराया…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : डिजिटल भुगतान के दौर में जहां UPI ने लेन-देन को आसान बनाया है, वहीं कुछ शातिर अपराधी इसी तकनीक का दुरुपयोग कर कारोबारियों को ठगने में जुटे हैं। राजधानी रांची में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया, जहां फर्जी UPI भुगतान का स्क्रीनशॉट दिखाकर बैटरी दुकानदारों को चूना लगाया जा रहा था। लोअर बाजार थाना पुलिस ने इस गिरोह के दो सदस्यों को अरेस्ट कर लिया। खबर है कि पकड़े गये दोनों शातिर ठग फर्जी UPI भुगतान का सहारा लेकर दुकानदारों को यह विश्वास दिलाते थे कि उनके खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिये गये हैं। भुगतान का नकली प्रमाण दिखाकर वे बैटरी और अन्य सामान लेकर फरार हो जाते थे। जब तक दुकानदारों को ठगी का एहसास होता, तब तक आरोपी काफी दूर निकल चुके होते थे। पकड़े गये लोगों के नाम हिमांशु कुमार पासवान और विकास कुमार राणा बताये गये। हिमांशु गिरिडीह के देवरी थाना क्षेत्र का और विकास हजारीबाग के कोर्रा थाना क्षेत्र का रहनेवाला है। इधर, पुलिस का कहना है कि केवल ग्राहक द्वारा दिखाये गये स्क्रीनशॉट या मोबाइल मैसेज पर भरोसा न करें। किसी भी भुगतान को स्वीकार करने से पहले अपने बैंक खाते या अधिकृत भुगतान एप्लिकेशन में राशि प्राप्त होने की पुष्टि जरूर कर लें।

इसे भी पढ़ें : मोबाइल झपटकर भागे बदमाश, चंद मिनटों में धरा गये…

इसे भी पढ़ें : PM मोदी बोले, बंगाल अब बेड़ियों से आजाद…

इसे भी पढ़ें : गुमला में खू’न से सनी सुबह, गांव में दहशत…

इसे भी पढ़ें : लातेहार की दो बहनों के साथ पटना में गैंगरेप, न्योता पर गई थी तिलक में…

इसे भी पढ़ें : पुलिस ने छात्राओं को दिये सुरक्षा के मंत्र…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मुहर्रम पर 13 फीट से ऊंचे झंडों पर रोक, DJ पूरी तरह बैन…

Garhwa : मुहर्रम को लेकर गढ़वा जिला प्रशासन पूरी...

हनुमान मंदिर की जमीन पर कब्जे का इल्जाम, गुस्साये लोगों ने ऑफिस घेरा…

Chouparan : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के सिंघरावां गांव...

मुहर्रम को लेकर रांची में हाई अलर्ट, DC-SSP ने बुलाई बैठक…

Ranchi : मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण...

रांची पुलिस का बड़ा एक्शन… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची की सड़कों पर फर्राटा भरने...

मेधा डेयरी की पहल बनी गर्भवती का संबल, मिला 6 किलो घी…

Ranchi : रांची से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में मातृ...