spot_img

चौपारण के सोम राज सेना में बने लेफ्टिनेंट डॉक्टर, बढ़ाया क्षेत्र का मान…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chauparan(Krishna Paswan) : मेहनत, अनुशासन और देशसेवा के जज्बे ने चौपारण के एक युवा को नई पहचान दे दी है। प्रखंड के ग्राम डोईया निवासी सोम राज ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट डॉक्टर के पद पर कमीशन प्राप्त कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इलाके में डाक बाबू के नाम से चर्चित दीनानाथ यादव के परिवार की इस उपलब्धि से गांव और आसपास के क्षेत्रों में खुशी का माहौल है। सोम राज, पूर्व सैनिक शम्भु यादव के पुत्र हैं। सेना में राजपत्रित अधिकारी के रूप में उनकी पहली पोस्टिंग मिलिट्री हॉस्पिटल, जोधपुर (राजस्थान) में हुई है।

पिता की वर्दी से मिली प्रेरणा, बेटे ने संभाली देशसेवा की राह

सोम राज की सफलता के पीछे परिवार की अनुशासित पृष्ठभूमि और वर्षों की मेहनत छिपी है। उनके पिता शम्भु यादव भारतीय सेना में सेवा दे चुके हैं। पिता की देशभक्ति और अनुशासन ने सोम राज को बचपन से ही सेना के प्रति आकर्षित किया। वहीं मां कपूर देवी ने हर कदम पर बेटे का हौसला बढ़ाया। बड़े भाई शिवम राज वर्तमान में स्वीडन में कार्यरत हैं, जिनसे सोम राज को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती रही। सोम राज ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा नमन विद्या मंदिर, हजारीबाग से पूरी की। इसके बाद उन्होंने आर्मी पब्लिक स्कूल, रानीखेत और केंद्रीय विद्यालय, बेलगाम से आगे की पढ़ाई पूरी की। कड़ी मेहनत और लगन के दम पर उन्होंने सेना में डॉक्टर के रूप में चयन हासिल किया और अब देश की सेवा के लिये तैयार हैं।

चौपारण की धरती लगातार दे रही सेना के सितारे

सोम राज की सफलता से चौपारण क्षेत्र गौरवान्वित है। इससे पहले भी सोहरा, चैथी, पपरो और बारा जैसे गांवों के युवाओं ने लेफ्टिनेंट पद पर चयनित होकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सोम राज की उपलब्धि इलाके के युवाओं के लिये प्रेरणा बनेगी और उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की सीख देगी। सोम राज की सफलता पर सांसद मनीष जायसवाल, विधायक मनोज कुमार यादव, प्रमुख पूर्णिमा देवी, मुखिया संघ अध्यक्ष बिरेन्द्र रजक, सांसद प्रतिनिधि सहदेव प्रसाद यादव, विधायक प्रतिनिधि राजदेव यादव, समाजसेवी जीतू यादव, रामसेवक यादव सहित कई लोगों ने शुभकामनाएं दी हैं।

‘देश और समाज की सेवा से बढ़कर कोई गौरव नहीं’

लेफ्टिनेंट (डॉक्टर) सोम राज ने युवाओं को संदेश देते हुये कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। सपनों के प्रति निष्ठा, लगातार मेहनत और सही दिशा में प्रयास करने से हर मंजिल हासिल की जा सकती है। उन्होंने कहा कि चौपारण के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है। जरूरत है तो बस अपनी ऊर्जा को सही लक्ष्य पर केंद्रित करने की। माता-पिता के आशीर्वाद और खुद पर विश्वास के साथ आगे बढ़ें, क्योंकि देश और समाज की सेवा से बड़ा कोई सम्मान नहीं है।

इसे भी पढ़ें : चोरदाहा में बांटी गई धोती-साड़ी और लूंगी…

इसे भी पढ़ें : ‘मौ’त आये तो अपनी जमीन पर आये,’ शेख हसीना ने किया बांग्लादेश लौटने का ऐलान…

इसे भी पढ़ें : ‘अब किसके सहारे जीयेंगे,’ पति का श’व लेकर सड़क पर बैठी पत्नी…

इसे भी पढ़ें : पूर्व मंत्री समेत 30 दोषियों को 3 साल की सजा, 15 साल बाद आया फैसला…

इसे भी पढ़ें : बोकारो में किरायेदार रखना अब हो सकता है आफत… जानें क्यों

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

गढ़वा में SIR फॉर्म के नाम पर पैसे मांगने का इल्जाम, वीडियो वायरल…

Garhwa(Nityanand Dubey) : झारखंड में चल रही SIR (Special Intensive...

दनुआ घाटी फिर हुई ल’हूलु’हान…

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण की चर्चित दनुआ घाटी में...

बांकीपुर उपचुनाव में BJP का बड़ा बदलाव…

Patna : बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव...

रांची के इन इलाकों में कल 2 घंटे बिजली रहेगी गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

लूटकांड का चौथा और आखिरी गुनहगार भी धरा गया…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र में...